Rewa News: रीवा में CM मोहन के कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा टला, तेज हवा में गिरने लगा मुख्यमंत्री का पोस्टर

Rewa News: रीवा में CM मोहन के कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा टला, तेज हवा में गिरने लगा मुख्यमंत्री का पोस्टर

Rewa News: रीवा में CM मोहन के कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा टला, तेज हवा में गिरने लगा मुख्यमंत्री का पोस्टर

Rewa News: रीवा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पहुंचने से पहले ही कार्यक्रम स्थल पर अचानक अफरा-तफरी मच गई. शनिवार को आयोजित लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा के मुख्य मंच पर लगा मुख्यमंत्री का बड़ा पोस्टर तेज हवा के कारण एक तरफ झुकने लगा. पोस्टर गिरने की स्थिति देखते ही वहां मौजूद कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी उसे संभालने के लिए दौड़ पड़े.

सीएम मोहन यादव के मंच पर आने से पहले बना अफरा-तफरी का माहौल, फिर ऐसे टल गया  बड़ा हादसा - News18 हिंदी

कमजोर रस्सी और फ्रेम बना वजह

कार्यक्रम की तैयारियां सुबह से ही एनसीसी ग्राउंड, टीआरएस कॉलेज और पद्मधर पार्क में चल रही थीं. इसी दौरान मंच पर लगा सीएम का बड़ा पोस्टर और फ्लेक्स अचानक झुकने लगा. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पोस्टर को बांधने वाली रस्सी और फ्रेम कमजोर होने के कारण यह स्थिति बनी. नीचे मौजूद कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों ने तुरंत पोस्टर को पकड़ लिया और उसे गिरने से बचाया.

पुलिस ने संभाली व्यवस्था

घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने मंच के आसपास मौजूद लोगों को हटाया और पोस्टर को दोबारा मजबूती से बांधने का काम शुरू किया. कुछ समय के लिए मंच पर तैयारियां रोक दी गईं. इसके बाद तकनीकी टीम ने मंच, बैनर और पोस्टर की जांच की. कमजोर बांस-बल्ली और ढीली रस्सियों को भी दोबारा कसवाया गया, ताकि वीआईपी कार्यक्रम के दौरान कोई अप्रिय स्थिति न बने.

रीवा में सीएम के आने से पहले ही मंच गिरने की कगार पर पहुंचा पोस्टर, पुलिस  ने रोका

वीडियो में कैद हुई पूरी घटना

पोस्टर के झुकने और पुलिसकर्मियों के उसे संभालने का घटनाक्रम वीडियो में भी दिखाई दे रहा है. आसपास मौजूद लोग कुछ देर के लिए घबराए नजर आए. हालांकि, समय रहते पोस्टर को संभाल लिया गया और वह किसी के ऊपर नहीं गिरा. इससे एक बड़ा हादसा टल गया, इस घटना के बाद वीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं. चर्चा है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मुख्य मंच पर लगे इतने बड़े पोस्टर की मजबूती की पहले जांच क्यों नहीं की गई. कार्यकर्ताओं का कहना है कि सुबह से तेज हवा चल रही थी, ऐसे में पोस्टर और फ्लेक्स को ज्यादा मजबूती से बांधना जरूरी था.

पदयात्रा के लिए पहुंचे थे बड़े नेता

रीवा में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय राज्य मंत्री निमूबेन बांभनिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल शामिल होने वाले थे. पोस्टर की घटना के बाद कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन व्यवस्था दुरुस्त होने के बाद कार्यक्रम सामान्य रूप से शुरू हुआ और पदयात्रा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ी.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में 1 दिसंबर से धान उपार्जन शुरू, 82 केंद्रों पर होगी खरीदी, 2441 रुपए मिलेगा भाव

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Rewa News: रीवा में CM मोहन के कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा टला, तेज हवा में गिरने लगा मुख्यमंत्री का पोस्टर”

Leave a Comment

और पढ़ें