MP News: सरकार 1 दिसंबर को लेगी 1500 करोड़ का बाजार ऋण, 87 हजार करोड़ है उधारी सीमा

MP News: सरकार 1 दिसंबर को लेगी 1500 करोड़ का बाजार ऋण, 87 हजार करोड़ है उधारी सीमा

MP News: सरकार 1 दिसंबर को लेगी 1500 करोड़ का बाजार ऋण, 87 हजार करोड़ है उधारी सीमा

MP News: मध्य प्रदेश सरकार एक बार फिर बाजार से 1500 करोड़ रुपये का ऋण लेने जा रही है. इसके लिए 1 दिसंबर की तारीख तय की गई है. यह राशि तीन अलग-अलग हिस्सों में 500-500 करोड़ रुपये के रूप में ली जाएगी. सरकार के मुताबिक, प्रस्तावित ऋण केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित उधारी सीमा के भीतर है. वित्तीय वर्ष 2026-27 में नवंबर तक राज्य सरकार बाजार से पहले ही 51 हजार 900 करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है.

मोहन यादव सरकार होली पर लेगी 6300 करोड़ का लोन, मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज  का बोझ

87 हजार करोड़ रुपये की तय है उधारी सीमा

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ की कुल उधारी सीमा लगभग 87 हजार करोड़ रुपये निर्धारित की है. इसमें शुरुआती नौ महीनों के लिए 58 हजार 274 करोड़ रुपये की बाजार ऋण सीमा स्वीकृत की गई है. ऐसे में 1 दिसंबर को लिया जाने वाला 1500 करोड़ रुपये का प्रस्तावित ऋण निर्धारित सीमा के भीतर है. सरकार का दावा है कि चालू वित्तीय वर्ष में प्रदेश का पूंजीगत परिव्यय एक लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर सकता है.

ब्याज भुगतान में खर्च हुए 15,573 करोड़ रुपये

कर्ज लेने के साथ ही सरकार को पुराने ऋणों पर ब्याज चुकाने में भी बड़ी राशि खर्च करनी पड़ रही है. उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, राज्य सरकार ने पिछले वित्तीय वर्ष में 29 हजार 980 करोड़ रुपये ब्याज के रूप में चुकाए थे. वहीं, चालू वित्तीय वर्ष में नवंबर के दूसरे सप्ताह तक 15 हजार 573 करोड़ रुपये का ब्याज भुगतान किया जा चुका है. यह राशि राज्य के वित्तीय प्रबंधन और राजस्व पर ब्याज खर्च के प्रभाव को भी दर्शाती है.

MP News: MP सरकार फिर लेगी कर्ज, आज बाजार से जुटाए जाएंगे 4 हजार करोड़  रुपये | Madhya Pradesh Government Loan MP Government Debt MP News, 4000  Crore Loan

सिंचाई और बुनियादी ढांचे पर खर्च होगा कर्ज

राज्य सरकार के अनुसार, बाजार से लिए जाने वाले ऋण का उपयोग मुख्य रूप से विकास से जुड़ी दीर्घकालिक परियोजनाओं में किया जाता है. इसमें सिंचाई परियोजनाएं, सड़क और एक्सप्रेस-वे निर्माण, बिजली से जुड़ा बुनियादी ढांचा और अन्य उत्पादक परिसंपत्तियों का निर्माण शामिल है. सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से कृषि उत्पादन, औद्योगिक गतिविधियों, व्यापार और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलता है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सकती है.

32.53 प्रतिशत रहने का अनुमानित ऋण अनुपात

बजट अनुमान 2026-27 के अनुसार, मध्य प्रदेश में ऋण और सकल राज्य घरेलू उत्पाद यानी जीएसडीपी का अनुपात 32.53 प्रतिशत रहने का अनुमान है. वहीं, ब्याज भुगतान और राजस्व प्राप्तियों का अनुपात लगभग 10 से 11 प्रतिशत बताया गया है. ये आंकड़े राज्य की वित्तीय स्थिति और कर्ज चुकाने की क्षमता के आकलन में महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

सिर्फ प्रति व्यक्ति कर्ज से नहीं तय होगी स्थिति

वित्त विभाग का कहना है कि किसी राज्य की आर्थिक स्थिति का आकलन केवल प्रति व्यक्ति कर्ज के आधार पर करना उचित नहीं है. इसके लिए जीएसडीपी, राजस्व प्राप्तियों, ब्याज भुगतान की क्षमता, पुराने कर्ज के पुनर्भुगतान रिकॉर्ड और ऋण से तैयार हुई उत्पादक परिसंपत्तियों को भी ध्यान में रखना जरूरी है. विभाग के मुताबिक, इन सभी आर्थिक संकेतकों के आधार पर ही राज्य की वास्तविक वित्तीय स्थिति और सार्वजनिक ऋण का सही आकलन किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में 11 वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ का आरोप, 57 साल का पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “MP News: सरकार 1 दिसंबर को लेगी 1500 करोड़ का बाजार ऋण, 87 हजार करोड़ है उधारी सीमा”

Leave a Comment

और पढ़ें