Rewa News: रीवा के 5 आदतन अपराधी जिला बदर, 6 जिलों की सीमा में प्रवेश पर लगी रोक

Rewa News: रीवा के 5 आदतन अपराधी जिला बदर, 6 जिलों की सीमा में प्रवेश पर लगी रोक

Rewa News: रीवा के 5 आदतन अपराधी जिला बदर, 6 जिलों की सीमा में प्रवेश पर लगी रोक

Rewa News: रीवा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने पांच आदतन अपराधियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है. कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने अलग-अलग आदेश जारी कर सभी आरोपियों को एक साल की अवधि के लिए रीवा सहित छह जिलों की सीमाओं से बाहर रहने के निर्देश दिए हैं. इन अपराधियों के खिलाफ मारपीट, चोरी, छेड़छाड़ और आम लोगों में दहशत फैलाने जैसे मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं.

सीएम हेल्पलाइन बनी समस्या : पीएम के साथ सेल्फी की डिमांड, किसी को चाहिए विधानसभा का टिकट - funny unique complaints on cm helpline someone is demanding selfie with pm

पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर कार्रवाई

कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरूकरन सिंह के प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की है. प्रशासन के अनुसार, आरोपियों की लगातार आपराधिक गतिविधियों और असामाजिक कृत्यों से क्षेत्र में भय का माहौल बन रहा था. लोक शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3(1)(क) और धारा 5(ख) के तहत जिला बदर के आदेश जारी किए गए हैं.

छह जिलों की सीमाओं से रहना होगा बाहर

जारी आदेश के मुताबिक, पांचों आरोपियों को आदेश प्राप्त होने के 48 घंटे के भीतर रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सतना और मैहर जिले की राजस्व सीमाओं से बाहर जाना होगा. इसके बाद एक साल तक वे सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना इन जिलों की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे. आदेश का उल्लंघन करने पर मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी.

लोक शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन की कार्रवाई

प्रशासन के अनुसार, इन आरोपियों की आपराधिक और असामाजिक गतिविधियों के कारण आम लोगों में भय का माहौल था और लोक शांति प्रभावित होने की आशंका थी. इसी को देखते हुए एक साल के लिए जिला बदर करने का निर्णय लिया गया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : Rewa News: सिरमौर फ्लाईओवर की धीमी मरम्मत बनी मुसीबत, बस-एम्बुलेंस से लेकर स्कूल वैन तक जाम में फंसी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Rewa News: रीवा के 5 आदतन अपराधी जिला बदर, 6 जिलों की सीमा में प्रवेश पर लगी रोक”

Leave a Comment

और पढ़ें