CG News: जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

CG News: जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

CG News: जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

CG News: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 09 फरवरी 2026 को बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर गरिमामय आगमन हुआ, उनके आगमन पर स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया.

बस्तर पण्डुम समापन समारोह में शामिल

गृह मंत्री अमित शाह जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय ‘बस्तर पण्डुम’ के समापन समारोह में शामिल हुए, यह आयोजन बस्तर की जनजातीय कला, संस्कृति और परंपराओं को समर्पित है और इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का माध्यम माना जाता है.

Bastar Pandum 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मां दंतेश्वरी की  पूजा-अर्चना, बस्तर पंडुम में हुए शामिल | Amit Shah worshiped Maa Danteshwari  in Dantewada will participate in ...

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने किया स्वागत

एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव और महापौर संजय पांडे ने गृह मंत्री का स्वागत और अभिनंदन किया.

प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद

इस अवसर पर कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे.

बस्तर में उत्सव का माहौल

केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन को लेकर जगदलपुर और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल रहा, समापन समारोह और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां सुनिश्चित की गई थीं.

यह भी पढ़ें : CG News: बस्तर पण्डुम का भव्य समापन समारोह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रहे मुख्य अतिथि

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें