CG News: एक क्लिक में राजस्व सेवाएँ: छत्तीसगढ़ में भुइयां चैटबॉट और ऑटो-डाइवर्ज़न सुविधा का राज्यव्यापी शुभारंभ

CG News: एक क्लिक में राजस्व सेवाएँ: छत्तीसगढ़ में भुइयां चैटबॉट और ऑटो-डाइवर्ज़न सुविधा का राज्यव्यापी शुभारंभ

CG News: एक क्लिक में राजस्व सेवाएँ: छत्तीसगढ़ में भुइयां चैटबॉट और ऑटो-डाइवर्ज़न सुविधा का राज्यव्यापी शुभारंभ

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में डिजिटल गवर्नेंस को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में दो महत्वपूर्ण नागरिक-केंद्रित पहलों की शुरुआत की है, 10 फरवरी 2026 को राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा द्वारा भुइयां व्हाट्सऐप चैटबॉट और ऑटो-डाइवर्ज़न (भूमि उपयोग परिवर्तन) सेवा का औपचारिक राज्यव्यापी शुभारंभ किया गया.

राजस्व सेवाएँ अब मोबाइल पर

भुइयां व्हाट्सऐप चैटबॉट के माध्यम से नागरिक अब अपने मोबाइल फोन पर ही विभिन्न राजस्व सेवाओं की जानकारी और आवेदन सुविधा प्राप्त कर सकते हैं,

अब राजस्व सेवाएँ एक क्लिक दूर : भुइयां व्हाट्सऐप चैटबॉट और ऑटो-डाइवर्ज़न  सुविधा का हुआ शुभारंभ – Media Passion : Raipur News Chhattisgarh India

भुइयां चैटबॉट से उपलब्ध सेवाएँ

• भूमि रिकॉर्ड एवं भू-अभिलेख संबंधी जानकारी
• राजस्व न्यायालय से जुड़ी जानकारी
• आधार नंबर और मोबाइल नंबर जोड़ने की सुविधा
• किसान किताब एवं नामांतरण के लिए आवेदन

सेवा का उपयोग कैसे करें?

नागरिक 7289056060 नंबर को अपने मोबाइल में सेव कर व्हाट्सऐप पर संदेश भेजें, चैटबॉट तुरंत आवश्यक जानकारी और सेवाएँ उपलब्ध कराएगा.

अब राजस्व सेवाएँ बस एक क्लिक दूर: भुइयां व्हाट्सऐप चैटबॉट और ऑटो-डाइवर्ज़न  सुविधा का हुआ शुभारंभ – Amrit Sandesh

भूमि उपयोग परिवर्तन अब पूरी तरह ऑनलाइन

ऑटो-डाइवर्ज़न सेवा के माध्यम से भूमि उपयोग परिवर्तन (डाइवर्ज़न) की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया गया है,
ऑटो-डाइवर्ज़न प्रक्रिया की विशेषताएँ
• ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
• शुल्क और प्रीमियम की स्वचालित गणना
• 6 आवश्यक दस्तावेज़ों का ऑनलाइन अपलोड
• आवेदन सीधे संबंधित अधिकारी को परीक्षण हेतु भेजा जाएगा
• 15 दिनों में निर्णय अनिवार्य, अन्यथा डिम्ड डाइवर्ज़न प्रमाणपत्र स्वतः जारी

नागरिकों को मिलने वाले प्रमुख लाभ

इन डिजिटल पहलों के माध्यम से
• राजस्व सेवाएँ होंगी तेज़, पारदर्शी और भरोसेमंद
• कार्यालयों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति
• भूमि उपयोग परिवर्तन में समय-सीमा और जवाबदेही सुनिश्चित
• ऑनलाइन भुगतान और डिम्ड डाइवर्ज़न से नागरिकों को त्वरित राहत
• डिजिटल गवर्नेंस को मिलेगा नया आयाम

शासन को नागरिकों से जोड़ना प्राथमिकता

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, तकनीक के माध्यम से शासन को सीधे नागरिकों से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है, भुइयां चैटबॉट और ऑटो-डाइवर्ज़न सेवाएँ समय, संसाधन और श्रम की बचत कर पारदर्शिता सुनिश्चित करेंगी,
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि, ऑटो-डाइवर्ज़न प्रणाली से भूमि उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया स्पष्ट समय-सीमा में पूरी होगी और नागरिकों को त्वरित राहत मिलेगी,
राजस्व सचिव श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि, इन पहलों से नागरिकों को सेवाओं तक तेज़ और भरोसेमंद पहुँच मिलेगी, डिजिटल प्रक्रियाएँ प्रशासन को अधिक कुशल और जवाबदेह बनाएंगी.

यह भी पढ़ें : CG News: संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026: सुकमा के कलाकारों को नाट्य विधा में प्रथम पुरस्कार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें