CG News: अरपा महोत्सव और जीपीएम स्थापना दिवस पर सीएम साय ने 100 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी
CG News: अरपा महोत्सव और गौरेला पेंड्रा मरवाही (जीपीएम) जिले के छठवें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले को लगभग 100 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी, उन्होंने कहा कि, सरकार जिले के समन्वित और संतुलित विकास के लिए हर संभव प्रयास करेगी, इस अवसर पर मुख्यमंत्री बस सेवा योजना में जीपीएम जिले को शामिल करने की घोषणा भी की गई.

सड़क और पर्यटन विकास पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री ने पेंड्रारोड से अमरकंटक तक 19 किलोमीटर सड़क निर्माण की घोषणा की, जिससे आवागमन आसान होगा, इसके साथ ही केवची मार्ग के निर्माण से जिले में पर्यटन को नई दिशा मिलेगी, उन्होंने नगर पंचायत मरवाही में उच्च विश्राम गृह, जिला मुख्यालय में भव्य ऑडिटोरियम और समदलई पर्यटन स्थल पर स्टॉप डैम निर्माण की भी घोषणा की.

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना और लाभार्थियों को सम्मान
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कन्या विवाह योजना के तहत 300 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया, उन्होंने बताया कि, पूरे प्रदेश में आज 6,414 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, जो गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया, इस योजना का उद्देश्य बेटियों के सम्मान और सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करना है, साथ ही, हितग्राहियों को चेक और गृहस्थी सामग्री वितरण के साथ ही 435 किसानों को स्वामित्व योजना के तहत पट्टा भी प्रदान किया गया.

जिले की विकास यात्रा और पर्यटन संभावनाओं पर दृष्टि
मुख्यमंत्री ने जिले के विकास कार्यों पर आधारित बुकलेट का विमोचन किया, इसके साथ ही जिले की पर्यटन संभावनाओं और पिछले दो वर्षों की विकास यात्रा पर आधारित वीडियो फिल्म भी प्रस्तुत की गई, कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, अटल श्रीवास्तव, अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ, लोकसंस्कृति और साहसिक गतिविधियों का अनूठा अनुभव
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










