Rewa News: रीवा में RTO अवैध वसूली से भड़के चालक, सड़क पर बवाल
Rewa News: रीवा जिले के सोहागी पहाड़ में देर रात शुक्रवार को ट्रक चालकों ने RTO में जाँच के बहाने पर अवैध वसूली का आरोप लगते हुए बवाल कर दिया | आक्रोशित चालको ने मौके पर मौजूद लोगों से जवाब मांगा, जिसके बाद वहां भीड़ जुट गई और हालात बिगड़ गए।
ड्राइवरों का सब्र टुटा
रीवा जिले के NH-30 स्थित सोहागी पहाड़ में देर रात शुक्रवार को ट्रक चालकों ने RTO में जाँच के बहाने पर अवैध वसूली का आरोप लगते हुए बवाल कर दिया |ड्राइवरों का आरोप है कि उन्हें नियमित रूप से चेकिंग के नाम पर रोका जाता है और अवैध रूप से पैसे की मांग की जाती है। लंबे समय से चल रही कथित वसूली से परेशान ड्राइवरों का सब्र टूट गया। उन्होंने अपने वाहन सड़क पर खड़े कर हंगामा शुरू कर दिया।
दो घंटे तक जाम
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विरोध बढ़ता देख अफरा-तफरी मच गई। भीड़ ने एक ऐसे व्यक्ति को पकड़ लिया जो खुद को RTO से जुड़ा बता रहा था। उसके साथ मौजूद 4-5 अन्य लोग मौके का फायदा उठाकर पैदल ही फरार हो गए।विरोध प्रदर्शन के चलते हाईवे पर करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। ट्रकों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा। पुलिस की समझाइश और हस्तक्षेप के बाद धीरे-धीरे यातायात बहाल कराया गया।
पुलिस ने एक को हिरासत में लिया
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में अवैध वसूली की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय कांग्रेस नेता और आर्मी से रिटायर्ड कमांडो अरुण कुमार गौतम मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि त्योंथर विधानसभा के सोहागी क्षेत्र में RTO के नाम पर अवैध वसूली हो रही है।
गौतम ने बताया कि देर रात एक ट्रक ड्राइवर का फोन आया, जो रोते हुए अपनी समस्या बता रहा था। अकेले मौके पर जाना जोखिम भरा था, इसलिए उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। थोड़ी ही देर में लोग वहां पहुंच गए। भीड़ बढ़ते ही कथित दलाल भागने लगे। और यह भी बताया की यहाँ अवैध वसूले करने वाले गरीब ट्रक ड्राइवरों को पैसे न देने पर मारपीट करते हैं | पुलिस वाले भी खुलेआम उगाही होने देते हैं|
यह भी पढ़ें: MP News: शहडोल में वन विभाग की टीम पर हमला, पुलिस 24 घंटे बाद FIR दर्ज
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










