Satna News: बिरसिंहपुर में आस्था का ज्वार, बाबा गैबीनाथ महादेव की शाही सवारी भव्य रूप में संपन्न

Satna News: बिरसिंहपुर में आस्था का ज्वार, बाबा गैबीनाथ महादेव की शाही सवारी भव्य रूप में संपन्न

Satna News: बिरसिंहपुर में आस्था का ज्वार, बाबा गैबीनाथ महादेव की शाही सवारी भव्य रूप में संपन्न

Satna News: सतना जिले के बिरसिंहपुर स्थित प्रसिद्ध गैबीनाथ धाम में महाशिवरात्रि से पूर्व शनिवार को बाबा गैबीनाथ महादेव की भव्य शाही सवारी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। नगर की सड़कों पर हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

विशेष पूजन, दिव्य श्रृंगार

सतना जिले के बिरसिंहपुर स्थित प्रसिद्ध गैबीनाथ धाम में महाशिवरात्रि से पूर्व शनिवार को बाबा गैबीनाथ महादेव की शाही सवारी से पहले मंदिर परिसर में विधि-विधान से अभिषेक किया गया। बाबा को हल्दी अर्पित कर चंदन, भस्म और रंग-बिरंगे पुष्पों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसके पश्चात महादेव को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान कराया गया।

ढोल-नगाड़ों की गूंज

गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर शोभायात्रा आगे बढ़ी। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर आरती उतारी। युवा भक्त अबीर-गुलाल उड़ाते हुए नृत्य-कीर्तन करते रहे। शोभायात्रा में शिव-पार्वती की सजीव झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। भोलेनाथ का स्वरूप धारण किए श्रद्धालु डमरू और त्रिशूल के साथ भक्ति में लीन नजर आए।

शिव-पार्वती विवाह विधान

नवयुवक मंडल के प्रतिनिधियों के अनुसार, शाही सवारी नगर भ्रमण करते हुए माता पार्वती मंदिर पहुंची। रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाज से शिव-पार्वती विवाह का विधान संपन्न कराया जाएगा गैबीनाथ धाम की सबसे बड़ी विशेषता यहां स्थापित खंडित शिवलिंग है। जनश्रुति के अनुसार, मुगल शासक औरंगजेब ने खजाने की लालसा में शिवलिंग को खंडित करवाया था। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था अटूट बनी हुई है।

महाशिवरात्रि पर सैलाब

सतना मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित इस पावन धाम में प्रतिदिन श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन महाशिवरात्रि पर यहां आस्था का विशाल सैलाब उमड़ पड़ता है। आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में भक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं।कुंड के एक छोर पर महादेव विराजमान हैं और सामने दूसरे छोर पर माता पार्वती प्रतिष्ठित हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से जलाभिषेक करने पर बाबा गैबीनाथ भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

यह भी पढ़ें:MP News: मप्र में दिनदहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या, करैरा में सनसनी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें