CG News: सीएम साय की अध्यक्षता में 16वीं राज्य वन्यजीव बोर्ड बैठक, वन्यजीव संरक्षण के लिए अहम निर्णय
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक आयोजित हुई, बैठक में 15वीं बैठक के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा की गई और नए प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई, विभिन्न प्रस्तावों को राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति के लिए भेजने पर सहमति बनी.

वन्यजीव संरक्षण पर मुख्यमंत्री का जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि, वन्यजीव हमारी प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं, उनके संरक्षण और संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं, उन्होंने अवैध गतिविधियों पर सख्ती, सतत निगरानी और जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया, साथ ही, वनों के आसपास रहने वाले ग्रामीणों और युवाओं को जागरूक करने और न्यूनतम हस्तक्षेप के सिद्धांत के साथ जरूरी कार्यों को प्राकृतिक आवास को नुकसान पहुंचाए बिना पूरा करने की बात कही.
स्थायी समिति का गठन
बैठक में राज्य वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति के गठन को मंजूरी दी गई, यह समिति वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री की अध्यक्षता में बनेगी और इसमें 11 अन्य सदस्य शामिल होंगे, समिति बनने से वन्यजीव क्षेत्रों से जुड़े प्रस्तावों का त्वरित निपटारा होगा और स्वीकृति प्रक्रिया में तेजी आएगी.
![]()
टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य से जुड़े प्रस्ताव
बैठक में उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व में जलाशय, ऑप्टिकल फाइबर और सीआरपीएफ कैंप से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा हुई, इसके अलावा, गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान और सेमरसोत अभ्यारण्य में आवश्यक कार्यों से जुड़े प्रस्तावों को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्वीकृति के लिए भेजने का निर्णय लिया गया.
वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी
बैठक में वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक धर्मजीत सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और बोर्ड सदस्य उपस्थित रहे, सभी ने वन्यजीव संरक्षण और विकास कार्यों के संतुलन पर सहमति जताई, यह बैठक राज्य में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.
यह भी पढ़ें : CG News: सीएम विष्णुदेव साय ने मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ किया, विकास और संस्कृति को मिला नया आयाम
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










