CG News: छत्तीसगढ़ में डिजिटल पुलिसिंग का बड़ा कदम, अपराध मॉनिटरिंग अब तकनीक के जरिए तेज और पारदर्शी
CG News: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि, प्रदेश में अब हर एफआईआर की डिजिटल निगरानी की जा रही है, पहले मामलों की समीक्षा हाथ से होती थी, जिससे जांच में देरी होती थी, अब राज्य सरकार की अभिनव पहल के तहत विकसित अपराध समीक्षा एप्लीकेशन के माध्यम से एफआईआर का विश्लेषण, समय-सीमा में विवेचना और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है.
ऑनलाइन कंप्लेंट मैनेजमेंट सिस्टम
पुलिस मुख्यालय में ऑनलाइन कंप्लेंट मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया गया है, शिकायत दर्ज होते ही वह संबंधित एसपी, डीएसपी और थाने तक तुरंत पहुंच जाती है, यदि 30 दिनों में समाधान नहीं होता, तो सिस्टम में अलार्म सक्रिय हो जाता है, इससे शिकायतों के निपटारे में तेजी आई है और जवाबदेही बढ़ी है.

नशे और ऑनलाइन गैंबलिंग पर सख्त कार्रवाई
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि, एनडीपीएस एक्ट के तहत नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है, राज्य में अनधिकृत ऑनलाइन गैंबलिंग प्लेटफॉर्म पर पहली बार बड़ी कार्रवाई की गई, 255 ऑनलाइन लिंक और पोर्टल ब्लॉक किए गए हैं, साइबर अपराध से जुड़े खातों को सीज किया गया और 165 फर्जी सिम संचालकों को गिरफ्तार किया गया.
गौ-वंश तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई
गौ-वंश वध, अवैध परिवहन और व्यापार में शामिल आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है, 19 आदतन आरोपियों की सूची तैयार की गई है और उनकी लगातार निगरानी की जा रही है, पुलिस ने ऐसे मामलों में 142 वाहनों को जब्त और राजसात किया है, जिनमें से 27 वाहनों की नीलामी भी की जा चुकी है.
डिजिटल तकनीक से कानून व्यवस्था मजबूत
राज्य सरकार का कहना है कि, कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध पर नियंत्रण के लिए डिजिटल तकनीक का व्यापक उपयोग किया जा रहा है, इससे जांच तेज, जवाबदेही सुनिश्चित और नागरिकों के लिए सुरक्षा अधिक प्रभावी बनी है.
यह भी पढ़ें : CG News: बदलता बस्तर: नक्सल गढ़ से विकास की नई कहानी, शांति, सुरक्षा और विकास की राह पर अग्रसर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










