CG News: रायपुर में ऑयल पाम खेती की शुरुआत, किसानों के लिए स्थायी आय का नया स्रोत

CG News: रायपुर में ऑयल पाम खेती की शुरुआत, किसानों के लिए स्थायी आय का नया स्रोत

CG News: रायपुर में ऑयल पाम खेती की शुरुआत, किसानों के लिए स्थायी आय का नया स्रोत

CG News: रायपुर जिले के किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खाद्य विविधता और आत्मनिर्भर तिलहन उत्पादन के संकल्प को पूरा करने के लिए ऑयल पाम की खेती कर रहे हैं, केंद्र सरकार की नेशनल मिशन ऑन एडीबल ऑयल पाम योजना के तहत जिले में यह खेती पहली बार शुरू हुई है, वर्ष 2025-26 से प्रभावी क्रियान्वयन के साथ किसानों ने अब तक 100 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में ऑयल पाम रोपित किया है.

किसानों को अब नहीं होगी मजदूरों की किल्लत! सरकार का खेती के सीजन में मनरेगा  पर ब्रेक का प्रस्ताव - News18 हिंदी

दीर्घकालिक आय के अवसर

विशेष रूप से विकासखंड आरंग के ग्राम गुजरा में 30 एकड़ भूमि में ऑयल पाम रोपण कर किसान नई आय के अवसर बना रहे हैं, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन ने हाल ही में ग्राम गुजरा का दौरा कर रोपण का निरीक्षण किया और किसानों से उनके अनुभव साझा किए, योजना के अंतर्गत किसानों को रोपण, रखरखाव, अंतरवर्ती फसल, फेंसिंग, नलकूप और ड्रिप इरीगेशन के लिए अनुदान दिया जा रहा है, जिससे शुरुआती निवेश में बड़ी राहत मिल रही है.

mega drive to boost oil palm cultivation | पाम ऑयल की खेती को बढ़ावा देने  के लिए मेगा पौधरोपण अभियान, 12 अगस्त तक 7,750 हेक्टेयर नया रकबा जोड़ने का  लक्ष्य - Farmer

ऑयल पाम की विशेषताएँ और लाभ

ऑयल पाम की खेती रोपण के लगभग तीन साल बाद उत्पादन शुरू करती है और 25-30 वर्षों तक लगातार उपज देती है, इससे किसानों को स्थायी आय का स्रोत मिलता है, अंतरवर्ती फसल के माध्यम से शुरुआती वर्षों में भी आय सुनिश्चित होती है, योजना में भूमि की कोई न्यूनतम या अधिकतम सीमा नहीं है और सभी वर्ग के किसान इसका लाभ ले सकते हैं, एफएफबी (फ्रेश फ्रूट बंच) के बीज का विक्रय 20 रुपए प्रति किलो की दर से किया जाएगा, रायपुर जिले में आरंग के 22 और अभनपुर के 3 किसानों द्वारा कुल 104 हेक्टेयर में खेती की जा रही है.

योजना से किसानों को नई राह मिली

किसानों ने बताया कि, सरकार की इस पहल से उन्हें पारंपरिक फसलों के अलावा लाभकारी खेती का विकल्प मिला है, मार्गदर्शन, तकनीकी सहायता और अनुदान के कारण किसान आत्मविश्वास के साथ ऑयल पाम की खेती कर रहे हैं, नेशनल मिशन ऑन एडीबल ऑयल पाम न केवल किसानों की आय बढ़ाने में मददगार है, बल्कि राज्य को तिलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में डिजिटल पुलिसिंग का बड़ा कदम, अपराध मॉनिटरिंग अब तकनीक के जरिए तेज और पारदर्शी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें