Mauganj News: मऊगंज में सोमनाथ नगरी शिव धाम देवतालाब में आस्था का सैलाब
Mauganj News: मऊगंज जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सोमनाथ नगरी शिव धाम देवतालाब में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है । ब्रह्म मुहूर्त से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। अंचल के गांवों के साथ-साथ दूरदराज के राज्यों से आए भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
भक्ति में डूबा मंदिर परिसर
मऊगंज जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शिव धाम देवतालाब में महाशिवरात्रि पर्व में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर भांग, धतूरा, बेलपत्र, माला-फूल, दूध और गंगाजल अर्पित कर देश, क्षेत्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में कई परिवारों ने बच्चों के मुंडन और कर्णछेदन संस्कार भी संपन्न कराए। महिलाओं द्वारा गाये गए पारंपरिक सोहर गीतों से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा।
परिवार सहित पहुंचे विधायक गिरीश गौतम
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। विधायक ने दूरदराज से आए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और धर्मशाला में आयोजित भक्ति संगीत कार्यक्रम में भी सहभागिता की।
कलेक्टर के निर्देश पर चाक-चौबंद व्यवस्था
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए कलेक्टर संजय कुमार जैन के निर्देश पर व्यापक इंतजाम किए गए। पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह, एसडीएम राजेश मेहता, एसडीओपी सचि पाठक और थाना प्रभारी सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। कंट्रोल रूम से पूरे कार्यक्रम की सतत निगरानी की गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
यह भी पढ़ें:Rewa News: रीवा में निकलेगी भव्य शिव बारात, 30 फीट त्रिशूल बनेगा आकर्षण का केंद्र
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









