Rewa News: रीवा किला परिसर के महामृत्युंजय मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Rewa News: रीवा किला परिसर के महामृत्युंजय मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Rewa News: रीवा किला परिसर के महामृत्युंजय मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Rewa News: रीवा में  महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किला परिसर स्थित महामृत्युंजय मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर के पट रात 3 बजे ही खोल दिए गए थे और सुबह 4 बजे से दर्शनार्थियों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई। दोपहर एक बजे तक करीब 25 हजार भक्तों के दर्शन करने की संभावना जताई गई।

भोर से उमड़ी भीड़

रीवा में किला परिसर के मुख्य द्वार से लेकर मंदिर तक श्रद्धालु कतारबद्ध नजर आए। भक्त ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के साथ अपनी बारी का इंतजार करते रहे। प्रशासन और मंदिर समिति के स्वयंसेवक व्यवस्था संभालते दिखे।

1001 छिद्रों वाला अद्भुत शिवलिंग

मंदिर के मुख्य पुजारी वनस्पति प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि यह प्राचीन मंदिर विशेष मान्यता रखता है। यहां स्थापित स्वयंभू महामृत्युंजय शिवलिंग पर जल अर्पित करने से असाध्य रोगों से मुक्ति मिलने की आस्था है।मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता 1001 छिद्रों वाला शिवलिंग है। मान्यता है कि भगवान शिव सहस्त्र नेत्रधारी हैं, इसी कारण यह शिवलिंग अद्वितीय माना जाता है। बताया जाता है कि इस तरह की बनावट विश्व के किसी अन्य मंदिर में नहीं मिलती।

श्रद्धालुओं ने साझा किए अनुभव

स्थानीय निवासी रमेश तिवारी ने बताया कि वे हर वर्ष परिवार सहित यहां दर्शन के लिए आते हैं। उनके अनुसार, मंदिर में प्रवेश करते ही मन को अद्भुत शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है।वहीं रीवा की निवासी सुनीता मिश्रा ने कहा कि सुबह 5 बजे से लाइन में लगी थीं, लेकिन बेहतर व्यवस्था के चलते दर्शन सुगमता से हो गए। उन्होंने मंदिर की भव्यता और शिवलिंग की अनूठी बनावट को आस्था का केंद्र बताया|

अन्य शिवालयों में भी भक्तों की भीड़

महाशिवरात्रि पर शहर सहित जिले भर के शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मनकामेश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह से दर्शन-पूजन और भंडारे का क्रम जारी रहा।

यह भी पढ़ें:Mauganj News: मऊगंज में सोमनाथ नगरी शिव धाम देवतालाब में आस्था का सैलाब

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें