MP News: जबलपुर में 8.64 लाख की नशीली सिरप डिलीवरी से पहले जब्त

MP News: जबलपुर में 8.64 लाख की नशीली सिरप डिलीवरी से पहले जब्त

MP News: जबलपुर में 8.64 लाख की नशीली सिरप डिलीवरी से पहले जब्त

MP News: जबलपुर पुलिस ने प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की बड़ी खेप पकड़ते हुए करीब 8.64 लाख रुपए की 4,800 बोतलें जब्त की हैं। यह कार्रवाई माढ़ोताल थाना, क्राइम ब्रांच और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने मिलकर की।

ट्रांसपोर्ट में दबिश

जबलपुर के माढ़ोताल थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार के मुताबिक 14 फरवरी की शाम क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी। कटंगी रोड स्थित वीआरएल ट्रांसपोर्ट, टाटा शोरूम के पास प्रतिबंधित कफ सिरप रखी होने की जानकारी पर टीम ने तुरंत दबिश दी और दस्तावेजों की जांच की। मौके पर मौजूद कैशियर सुमित यादव से पूछताछ भी की गई।

16 फरवरी डिलीवरी तय

जांच में सामने आया कि देहरादून की एक फर्म से ‘मैक्का-टस’ नाम की कफ सिरप के 40 कार्टून दमोह जिले के एक मेडिकल स्टोर के लिए बुक किए गए थे। इस खेप की डिलीवरी 16 फरवरी को होनी थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने माल जब्त कर लिया।

केस दर्ज जांच

ड्रग निरीक्षक देवेंद्र जैन ने बताया कि कोडीन युक्त सिरप का दुरुपयोग नशे के रूप में किया जाता है, इसलिए इसकी बिक्री पर सख्त नियम लागू हैं। पुलिस ने 40 कार्टून में रखी 4,800 बोतलें जब्त कर सुमित यादव, संबंधित मेडिकल फर्म और सप्लायर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और म.प्र. ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: Sidhi News: सीधी के बढ़ौरा शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें