Rewa News: रीवा में बीच सड़क ऑटो खड़ा कर चालकों का विवाद,यातायात रहा बाधित
Rewa News: रीवा शहर में ट्रैफिक की स्थिति इन दिनों पूरी तरह बिगड़ती नजर आ रही है। ताजा मामला सिरमौर चौराहे का है, जहां बीच सड़क एक ऑटो खड़ा होने से दो चालकों के बीच जमकर विवाद हुआ। करीब 20 मिनट तक सड़क पर यह नजारा चलता रहा| मौके पर कोई यातायात पुलिस का जवान मौजूद नहीं था|
पुलिस रही गैरहाजिर
रीवा के सिरमौर चौराहे में बीच सड़क में एक ऑटो खड़ा होने से दो चालकों के बीच जमकर विवाद हुआ। करीब 20 मिनट तक सड़क पर यह नजारा चलता रहा| मौके पर कोई यातायात पुलिस का जवान मौजूद नहीं था, जिससे कुछ ही मिनटों में लंबा जाम लग गया और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो चालकों ने सवारी बैठाने को लेकर वाहन बीच सड़क खड़ा कर दिया। इस दौरान आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई। स्कूल जाने वाले बच्चे, ऑफिस जाने वाले कर्मचारी और मरीजों को लेकर जा रहे परिजन जाम में फंसे रहे।
शहर में नियमों की खुलेआम अनदेखी
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के प्रमुख चौराहों पर रोज यही स्थिति बनती है, लेकिन पुलिस की सक्रियता नजर नहीं आती। ऑटो और बस चालक मनमाने ढंग से वाहन खड़ा कर सवारी भरते हैं, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है। और अपने मनमानी अतिरिक्त सवारीओं को आगे पीछे लटकाए रहते है,इससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है|
पहले भी एम्बुलेंस फंसी
यूजीसी के समर्थन में हुए प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट के पास यातायात प्रबंधन पूरी तरह विफल रहा। उस दिन गंभीर मरीज को अस्पताल ले जा रही एम्बुलेंस घंटों जाम में फंसी रही, लेकिन यातायात पुलिस उसे रास्ता नहीं दे सकी।
नागरिकों में नाराजगी
लगातार बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था से शहरवासियों में नाराजगी बढ़ रही है। सड़कों पर नाबालिग बच्चे वाहन चला रहे हैं और लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोग प्रशासन से नियमित निगरानी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि सड़कों पर व्यवस्था बहाल हो और आमजन को राहत मिल सके।
यह भी पढ़ें: Rewa News: रीवा में पुलिस हथकड़ी से फरार आरोपी अभी भी पकड़ से बाहर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









