CG News : विष्णु देव साय से Indian Medical Association छत्तीसगढ़ प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

CG News : विष्णु देव साय से Indian Medical Association छत्तीसगढ़ प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

CG News : विष्णु देव साय से Indian Medical Association छत्तीसगढ़ प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

CG News : रायपुर,  महानदी भवन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) छत्तीसगढ़ स्टेट के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में चिकित्सा सेवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की और संगठन की गतिविधियों की जानकारी साझा की।

विष्णु देव साय से Indian Medical Association के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य  मुलाकात - SRIJNATMAK

“आईएमए सीजीकॉन 2026” के लिए आमंत्रण

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 7 व 8 मार्च 2026 को राजधानी रायपुर स्थित Shri Balaji Institute of Medical Sciences में आयोजित “आईएमए सीजीकॉन 2026” के 21वें स्टेट कॉन्फ्रेंस में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और चिकित्सा क्षेत्र में आईएमए की भूमिका की सराहना की।

मुख्यमंत्री साय से आईएमए छत्तीसगढ़ प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात

प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति

इस अवसर पर आईएमए छत्तीसगढ़ राज्य शाखा अध्यक्ष एवं चेयरमेन डॉ. अनूप वर्मा, हॉस्पिटल बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र शुक्ला, आईएमए सचिव डॉ. संजीव श्रीवास्तव तथा डॉ. गंभीर सिंह उपस्थित रहे। सम्मेलन में प्रदेशभर के चिकित्सकों की भागीदारी अपेक्षित है, जिसमें चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़े : CG News: रायपुर में ‘जाणता राजा’ का भव्य मंचन, स्थानीय कलाकारों ने जीवंत प्रस्तुति दी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें