Rewa News: मनगवां की राजनीति में घमासान, अध्यक्ष का विधायक पर गंभीर आरोप

Rewa News: मनगवां की राजनीति में घमासान, अध्यक्ष का विधायक पर गंभीर आरोप

Rewa News: मनगवां की राजनीति में घमासान, अध्यक्ष का विधायक पर गंभीर आरोप

Rewa News: रीवा जिले की मनगवां नगर परिषद की अध्यक्ष बुटला कमलेश बंसल ने भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री, भोपाल को पत्र लिखकर मनगवां विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्र सार्वजनिक होने के बाद क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

राजनीतिक दबाव के उद्देश्य का आरोप

रीवा जिले की मनगवां नगर परिषद की अध्यक्ष बुटला कमलेश बंसल ने पत्र में उल्लेख किया गया है कि विधायक द्वारा नगर परिषद के खिलाफ विधानसभा में लगातार प्रश्न लगाए जा रहे हैं। प्रश्न क्रमांक 73 सहित वर्तमान सत्र में 1163, 743 और इससे पहले 3009 के माध्यम से परिषद और पार्षदों को घेरा गया है। अध्यक्ष का आरोप है कि यह सब राजनीतिक दबाव बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है|

परिषद में भाजपा का बहुमत

पत्र के अनुसार परिषद में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 8 पार्षद भाजपा से निर्वाचित हैं। वर्ष 2004 से पूर्व भी परिषद में भाजपा का नेतृत्व रहा और 2022 में भी भाजपा समर्थित अध्यक्ष चुनी गईं। वर्तमान में परिषद अनुसूचित जाति वर्ग की महिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्य कर रही है |

पैसों की मांग का आरोप

पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि विधायक की ओर से कथित रूप से पैसों की मांग की जाती है और मांग पूरी न होने पर शिकायतें की जाती हैं। इसे अध्यक्ष ने राजनीतिक दबाव की रणनीति बताया है|  यदि आरोप सही हैं तो जवाबदेही कौन तय करेगा? अध्यक्ष ने प्रदेश संगठन से निष्पक्ष जांच की मांग की है और कहा है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन और कार्यकर्ताओं पर असर पड़ेगा।

विधायक का पलटवार: आरोप निराधार

वहीं विधायक नरेंद्र प्रजापति ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि 2018 से 2026 के बीच हुए निर्माण कार्यों की जानकारी उन्होंने शिकायतों के आधार पर मांगी है, जिनमें अनियमितताओं की आशंका जताई गई थी — क्या यही जांच विवाद की असली वजह है?

पत्र वायरल होने के बाद मनगवां की राजनीति में चर्चा तेज है। हालांकि अध्यक्ष की ओर से अब तक कोई विस्तृत सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है। मामला अब संगठनात्मक स्तर पर किस दिशा में जाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

यह भी पढ़ें: Sidhi News: सीधी के जमोड़ी सेगरान में रेडक्रॉस अस्पताल भवन का भूमिपूजन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें