Satna News: सतना में सड़क किनारे तड़पता मिला हिरण का बच्चा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Satna News: सतना जिले के रैगांव क्षेत्र के करसरा गांव में बुधवार सुबह सड़क किनारे एक हिरण का शावक घायल अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे आवारा कुत्तों से बचाया और वन विभाग को सूचना दी। टीम मौके पर पहुंचकर शावक को उपचार के लिए अपने साथ ले गई।
सड़क किनारे घायल मिला हिरण
बुधवार सुबह करीब 9 बजे करसरा गांव में सड़क किनारे हलचल देखकर ग्रामीण पास पहुंचे तो वहां हिरण का एक शावक घायल अवस्था में पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह दर्द से तड़प रहा था और आसपास आवारा कुत्ते मंडरा रहे थे।स्थिति को भांपते हुए ग्रामीणों ने तुरंत कुत्तों को भगाया और शावक को सुरक्षित किया। घायल हिरण को नजदीक से देखने के लिए गांव के लोगों और राहगीरों की भीड़ भी मौके पर जुट गई, जिससे वहां कौतूहल का माहौल बन गया।

पैर और कान में चोट के निशान
ग्रामीणों के मुताबिक शावक के पैर और कान में चोट के स्पष्ट निशान दिखाई दे रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि वह किसी वाहन की चपेट में आया हो सकता है या फिर कुत्तों के हमले में घायल हुआ होगा। हालांकि चोट के वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।
वन विभाग ने किया रेस्क्यू
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल शावक को अपने कब्जे में लेकर प्राथमिक उपचार शुरू किया। अधिकारियों का कहना है कि उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है।साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हिरण का शावक जंगल से भटककर गांव तक कैसे पहुंचा और उसे चोटें किन परिस्थितियों में आईं।
यह भी पढ़ें: Mauganj News: मऊगंज के वार्ड 12 में गोवंश हत्या का मामला, एक आरोपी गिरफ्तार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









