Rewa News: रीवा में हनुमान मंदिर में तोड़फोड़, ग्रामीणों ने थाने में दी शिकायत
Rewa News: रीवा जिले की त्योंथर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पेरा इटावा में स्थित हनुमान मंदिर में अज्ञात लोगों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। भगवान हनुमान की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की है।
मंदिर में घुसकर की गई तोड़फोड़
जानकारी के अनुसार, बुधवार को कुछ अज्ञात व्यक्ति गांव के हनुमान मंदिर परिसर में पहुंचे। वहां स्थापित भगवान हनुमान की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया और मूर्ति की आंखों को भी नुकसान पहुंचाया गया। जब ग्रामीणों ने मंदिर की यह स्थिति देखी, तो गांव में हलचल मच गई। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए।

धार्मिक भावनाएं आहत
ग्रामीणों और स्थानीय संगठनों ने इस घटना को गंभीर बताते हुए इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश करार दिया। आक्रोशित लोगों ने सोहागी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग जोरो से उठाई है । लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई करने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग उठाई।
गिरफ्तारी तक विरोध
थाने पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि जब तक दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। उन्होंने पुलिस गश्त बढ़ाने और सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई है|
पुलिस की जांच तेज
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच टीम मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों तक पहुंचा जा सके। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने लोगों से संयम बरतने और क्षेत्र में शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:Rewa News: रीवा के सिरमौर में शाही अंदाज में हुई शादी, हेलीकॉप्टर से पहुंची बारात
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









