Jashpur News: नवा रायपुर में आदि परब-2026 का समापन, जशपुरे ब्रांड ने महुआ आधारित उत्पादों से बटोरी सुर्खियां

Jashpur News: नवा रायपुर में आदि परब-2026 का समापन, जशपुरे ब्रांड ने महुआ आधारित उत्पादों से बटोरी सुर्खियां

Jashpur News: नवा रायपुर में आदि परब-2026 का समापन, जशपुरे ब्रांड ने महुआ आधारित उत्पादों से बटोरी सुर्खियां

Jashpur News: छत्तीसगढ़ की नई राजधानी नवा रायपुर स्थित आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित आदि परब-2026का समापन जनजातीय संस्कृति और नवाचार के रंगों के साथ हुआ, दो दिवसीय इस महोत्सव में जशपुरे ब्रांड ने अपने पारंपरिक और आधुनिक उत्पादों के साथ खास पहचान बनाई.

प्रीमियम पैकेजिंग और गुणवत्ता ने किया आकर्षित

13-14 मार्च को आयोजित इस कार्यक्रम में जशपुरे के स्टॉल पर प्रदर्शित उत्पादों की उच्च गुणवत्ता, प्रीमियम पैकेजिंग और पारंपरिक प्रसंस्करण पद्धति ने शोधकर्ताओं, अधिकारियों और आगंतुकों को काफी प्रभावित किया.

जशप्योर स्टॉल को मिली सराहना, महुआ को सुपरफूड के रूप में मिली नई पहचान »  Samvad Chhattisgarh

महुआ आधारित उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र

प्रदर्शनी में महुआ आधारित उत्पाद सबसे बड़े आकर्षण का केंद्र रहे, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की दूरदर्शी सोच के अनुरूप जशपुरे ने महुआ को पारंपरिक मद्य के दायरे से बाहर निकालकर एक प्राकृतिक सुपरफूड के रूप में प्रस्तुत किया.

महिलाओं की भागीदारी से बढ़ी पहचान

कार्यक्रम में जशपुरे का प्रतिनिधित्व अनिश्वरी भगत और प्रभा साय ने किया, उन्होंने बताया कि जनजातीय महिलाएं पारंपरिक ज्ञान का उपयोग कर महुआ, श्रीअन्न और विशेष रूप से संसाधित चावल जैसे उत्पादों को आधुनिक बाजार के अनुरूप तैयार कर रही हैं.

Latest Jashpur News (जशपुर न्यूज़): पढ़ें 16 मार्च के ताज़ा समाचार दैनिक  भास्कर पर

जनजातीय आजीविका को मिल रही नई दिशा

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की पहल जनजातीय समुदायों की आजीविका को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, पारंपरिक खाद्य प्रणालियों को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ यह स्थानीय महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बना रही है.

वैश्विक बाजार तक पहुंचाने का लक्ष्य

जशपूरे का मुख्य उद्देश्य जंगल और जनजातीय समुदायों से जुड़े पारंपरिक खाद्य संसाधनों को सम्मानपूर्वक वैश्विक बाजार तक पहुंचाना है, शोधकर्ताओं और अधिकारियों का मानना है कि यदि पारंपरिक ज्ञान को सही तकनीक और दिशा मिले, तो ये उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी अलग पहचान बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में आग की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताई संवेदना

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें