Rewa News: स्लीमनाबाद वॉटर टनल और बरगी परियोजनाओं से 6 जिलों में सिंचाई क्षेत्र में बड़ा विस्तार
Rewa News: प्रदेश की सबसे बड़ी और देश की सबसे लंबी ‘स्लीमनाबाद वॉटर टनल’ का 85% कार्य पूरा हो चुका है। 11.952 किलोमीटर लंबी यह जल सुरंग नर्मदा के पानी को विंध्य के ऊंचे पहाड़ों तक बिना किसी बिजली खर्च के, केवल कुदरती बहाव (ग्रेविटी) से पहुँचाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिए हैं कि सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को शीघ्र पूरा किया जाए।

बरगी परियोजना से सिंचाई विस्तार
बरगी व्यपवर्तन परियोजना के जरिए जबलपुर, कटनी, सतना, मैहर, पन्ना और रीवा जिलों के 1450 गांवों में नर्मदा का पानी पहुंचेगा। इससे कुल 2.45 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। 197 किलोमीटर लंबी नहर की क्षमता 227 क्यूमेक है।
बैठक में लिए गए 7 महत्वपूर्ण निर्णय
1. बरगी व्यपवर्तन परियोजना: 7881.75 करोड़ रुपए की पुनरीक्षित स्वीकृति, 2.45 लाख हेक्टेयर में सिंचाई।
2. आईएसपी-कालिसिंध (फेज-2): 5985.46 करोड़ रुपए मंजूर, 1.10 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवर।
3. आईएसपी-पावती (फेज-3 व 4): 5164.68 करोड़ रुपए स्वीकृत, 1,00,278 हेक्टेयर क्षेत्र लाभ।
4. दूधी सिंचाई परियोजना: कमांड क्षेत्र 60,828 हेक्टेयर, लागत 1925.06 करोड़ रुपए।
5. बदनावर व डोबी सिंचाई: 1952.71 और 275.57 करोड़ रुपए पुनरीक्षित स्वीकृति।
6. खालवा उद्वहन सिंचाई: क्षेत्र बढ़ाकर 37,490 हेक्टेयर, 724.10 करोड़ रुपए।
7. खण्डवा में नई परियोजना: सेल्दामाल माइक्रो लिफ्ट सिंचाई 42.95 करोड़ में, 1410 हेक्टेयर लाभ।
बैठक में शामिल अधिकारी और मंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव (CMO) नीरज मंडलोई, अपर मुख्य सचिव (नर्मदा घाटी) डॉ. राजेश राजौरा और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य फोकस परियोजनाओं की लागत मंजूरी और कमांड क्षेत्र का विस्तार था।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में गैस वितरण में अनियमितता, एजेंसी संचालक को नोटिस
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
