CG News: वित्तीय वर्ष 2025-26 में ग्रामीण आवास निर्माण में छत्तीसगढ़ अव्वल
CG News: छत्तीसगढ़ ने ग्रामीण आवास निर्माण के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 6 लाख से अधिक घर बनाकर देश में नया रिकॉर्ड कायम किया गया। यह सफलता विभिन्न आवास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है।
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में रिकॉर्ड निर्माण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ ने ग्रामीण आवास निर्माण में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह वर्ष 2016 से योजना शुरू होने के बाद किसी एक वित्तीय वर्ष में सबसे अधिक आवास निर्माण का रिकॉर्ड है।

तीन योजनाओं से मिली सफलता
यह उपलब्धि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री जनमन योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के प्रभावी और समन्वित क्रियान्वयन से संभव हुई। कैबिनेट के पहले निर्णय में 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए थे और अब सभी पात्र हितग्राहियों को कवर किया जा चुका है।
महिला सशक्तिकरण और “डीलर दीदी” मॉडल
“डीलर दीदी” मॉडल के तहत 9 हजार से अधिक महिला स्व-सहायता समूह सदस्य निर्माण सामग्री की आपूर्ति कर आर्थिक रूप से सशक्त बनी हैं। इनमें से कई महिलाएं “लखपति दीदी” के रूप में उभर रही हैं, इस अभियान के तहत 6 हजार से अधिक राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षित किया गया है, जिनमें 1200 से अधिक “रानी मिस्त्री” शामिल हैं। आत्मसमर्पित नक्सलियों को भी योजना से जोड़कर रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं।

पारदर्शिता और शिकायत निवारण प्रणाली
पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन संचालित की जा रही है। पिछले 10 महीनों में 1500 से अधिक शिकायतों का त्वरित समाधान किया गया है। हर माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में “आवास दिवस” मनाया जाता है, जिसमें जमीनी स्तर पर समस्याओं का समाधान किया जाता है।
छत्तीसगढ़ बना विकास का मॉडल
ग्राम पंचायत स्तर पर QR कोड आधारित सूचना प्रणाली लागू की गई है, जिससे योजना से जुड़ी जानकारी आसानी से उपलब्ध हो रही है। छत्तीसगढ़ का यह मॉडल अब केवल आवास निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन और पारदर्शिता के क्षेत्र में भी प्रभावी उदाहरण बनकर उभरा है।
यह भी पढ़ें : CG News: ग्रामीण रोजगार में बड़ा बदलाव: e-KYC और फेस स्कैन अनिवार्य, 1 अप्रैल से लागू नई डिजिटल व्यवस्था
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
