CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट से शुरू हुई नाइट फ्लाइट, CM विष्णुदेव साय ने किया लोकार्पण
CG News: बिलासपुर के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से रात्रिकालीन उड़ान सेवा की ऐतिहासिक शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नाइट ऑपरेशन्स का लोकार्पण किया और पहली उड़ान से रायपुर के लिए रवाना होकर इस सुविधा की शुरुआत की।

नाइट फ्लाइट सेवा की ऐतिहासिक शुरुआत
लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री स्वयं रात में पहली उड़ान से रायपुर के लिए रवाना हुए। उनके साथ विधायक धर्मजीत सिंह भी इस ऐतिहासिक उड़ान में शामिल रहे, एयरपोर्ट को 3C VFR से अपग्रेड कर 3C IFR श्रेणी में विकसित किया गया है। इस उन्नयन पर लगभग 31 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जिससे एयरपोर्ट की क्षमता और सुविधाओं में बड़ा सुधार हुआ है।
![]()
DGCA से मिली नाइट ऑपरेशन की अनुमति
Directorate General of Civil Aviation (DGCA) ने 6 फरवरी 2026 को एयरपोर्ट को 3C IFR श्रेणी में रात्रिकालीन संचालन की अनुमति दी थी। इसके बाद अब यहां रात में भी उड़ानें संभव हो सकेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नाइट फ्लाइट सेवा शुरू होने से आपातकालीन और मेडिकल फ्लाइट्स भी रात में संचालित हो सकेंगी, जिससे जीवनरक्षक सेवाएं और प्रभावी होंगी।
व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से व्यापार, पर्यटन और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। इससे क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी और बिलासपुर की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और विधायक धर्मजीत सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : CG News: वित्तीय वर्ष 2025-26 में ग्रामीण आवास निर्माण में छत्तीसगढ़ अव्वल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
