MP News: मध्यप्रदेश में TET को लेकर नया आदेश जल्द, डेढ़ लाख शिक्षकों पर पड़ेगा असर
MP News: मध्यप्रदेश में टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) को लेकर बड़ा फैसला जल्द सामने आ सकता है। लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नए आदेश में TET की अनिवार्यता और छूट की स्थिति साफ की जाए।
किन्हें देनी होगी परीक्षा
नए आदेश में यह स्पष्ट किया जाएगा कि किन शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य होगा और किन्हें नियमों के तहत राहत या सरलीकरण दिया जाएगा, विभाग के अनुसार इस मामले में शासकीय अधिवक्ता से अभिमत लिया जा रहा है। अभिमत मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की जाएगी।

बैठक में लिए गए अहम फैसले
सोमवार को आयुक्त अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ और अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें कई प्रशासनिक निर्णय लिए गए, बैठक में तय हुआ कि जिन शिक्षकों को वेतनवृद्धि और समयमान वेतनमान का लाभ मिलना है, उनके मामलों में जल्द कार्रवाई कर आदेश जारी किए जाएंगे।
प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की तैयारी
यदि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश यथावत रहते हैं, तो परीक्षा में शामिल होने वाले शिक्षकों के लिए तहसील और विकासखंड स्तर पर प्रशिक्षण और सिलेबस आधारित मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
शिक्षक संगठनों में असंतोष
बैठक को लेकर कुछ शिक्षक संगठनों में नाराजगी भी सामने आई है। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के सदस्य उपेंद्र कौशल ने कहा कि बैठक में सभी प्रभावित संगठनों को शामिल नहीं किया गया, वहीं, वासुदेव शर्मा ने भी इस पर आपत्ति जताई है।
सुप्रीम कोर्ट का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने 1 सितंबर 2025 को स्पष्ट किया था कि शिक्षकों को सेवा में बने रहने और प्रमोशन के लिए TET पास करना जरूरी होगा, मध्यप्रदेश में TET को लेकर आने वाला नया आदेश शिक्षकों के भविष्य के लिए बेहद अहम साबित होगा। अब सभी की नजर इस बात पर है कि सरकार नियमों में कितनी सख्ती या राहत देती है।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी के कचहरिया गांव की नर्सरी में भीषण आग, फलदार और औषधीय पौधे पूरी तरह नष्ट
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
