Rewa News: रीवा में 15 घंटे बाद खुला 15 किमी लंबा जाम, बेला बायपास से मैहर टोल तक फंसे थे हजारों वाहन

Rewa News: रीवा में 15 घंटे बाद खुला 15 किमी लंबा जाम, बेला बायपास से मैहर टोल तक फंसे थे हजारों वाहन

Rewa News: रीवा में 15 घंटे बाद खुला 15 किमी लंबा जाम, बेला बायपास से मैहर टोल तक फंसे थे हजारों वाहन

Rewa News: रीवा जिले में बेला बायपास से मैहर टोल प्लाजा तक लगा करीब 15 किलोमीटर लंबा जाम आखिरकार 15 घंटे बाद खुल गया। बुधवार रात से फंसे हजारों वाहन गुरुवार को राहत की सांस ले सके।

बेला बायपास और उससे जुड़े मार्गों पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा।

बीहर पुल बना जाम की वजह

यह भीषण जाम बीहर पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण लगा था। रात 9 बजे से ही बेला बायपास और उससे जुड़े मार्गों पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रीवा और सतना पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर यातायात बहाल किया गया।

बेला से सतना रोड पर भी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।

भूखे-प्यासे फंसे रहे चालक

जाम में फंसे ट्रक चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। चालक मुकेश कुशवाहा ने बताया कि वे रातभर भूखे-प्यासे खड़े रहे और कोई व्यवस्था नहीं थी।

हादसे का बना रहा खतरा

एक अन्य चालक राजेश विश्वकर्मा के अनुसार, पूरी रात जाम में फंसे रहने के बावजूद सुबह तक हालात नहीं सुधरे थे। सड़क के दोनों ओर खड़े वाहनों के कारण दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ था।

अब सामान्य हुआ यातायात

फिलहाल जाम खुलने के बाद स्थिति सामान्य हो गई है, लेकिन इस घटना ने सड़क व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारी पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में फसल सत्यापन में गड़बड़ी उजागर, तालाब में गेहूं दिखाने वाले पटवारी शारदा प्रसाद तिवारी निलंबित 

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें