Sidhi News: सीधी में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ा एक्शन, 9 हाईवा-ट्रक जब्त
Sidhi News: सीधी जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सोन घड़ियाल अभयारण्य की टीम ने कुबरी घाट पर छापा मारकर रेत से लदे 9 हाईवा और ट्रक जब्त किए।

रातभर चली छापेमारी
कार्रवाई सीधी और मैहर जिले की सीमा पर की गई, जहां लंबे समय से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। टीम ने रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक लगातार ऑपरेशन चलाया, छापेमारी के दौरान रेत माफिया में हड़कंप मच गया। कई वाहन चालक जेसीबी मशीन और अन्य वाहनों के साथ मौके से भागने में सफल रहे, लेकिन 9 वाहन टीम ने पकड़ लिए।
जब्त वाहन काष्टागार में खड़े
जब्त किए गए सभी हाईवा और ट्रकों को जमोड़ी स्थित काष्टागार में खड़ा कराया गया है। रविवार दोपहर तक यह पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई, राजेश कन्ना टी के अनुसार टीम को पहले से ही अवैध उत्खनन की सूचना मिल रही थी, जिसके आधार पर यह बड़ी कार्रवाई की गई, अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए वाहन सोन नदी के अंदर से जब्त किए गए हैं, इसलिए उन्हें छुड़ाना लगभग असंभव है। सभी वाहनों को राजसात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें : Satna News: ताइक्वांडो वर्ल्ड चैंपियनशिप खेलकर लौटी सतना की अस्मि भारती, भव्य स्वागत से गूंजा शहर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
