CG News: छत्तीसगढ़ में भोरमदेव जंगल सफारी की शुरुआत, 35 किमी लंबे रूट पर मिलेगा रोमांचक एडवेंचर अनुभव
CG News: छत्तीसगढ़ के पर्यटन नक्शे पर भोरमदेव जंगल सफारी के रूप में एक नया रोमांचक अध्याय जुड़ गया है। घने जंगलों से घिरा भोरमदेव अभयारण्य अब पर्यटकों के लिए प्रमुख एडवेंचर डेस्टिनेशन बनने जा रहा है।
35 किलोमीटर का एडवेंचर रूट
करीब 352 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस अभयारण्य में 35 किलोमीटर लंबा सफारी रूट तैयार किया गया है, जहां पर्यटक जंगल की प्राकृतिक सुंदरता और रोमांच दोनों का अनुभव कर सकेंगे, सफारी के दौरान पर्यटकों को एक संकरी नदी को लगभग 22 बार पार करना होगा। साथ ही एक सुंदर वॉटरफॉल इस यात्रा को और अधिक रोमांचक और यादगार बनाएगा।

वन्यजीवों का प्राकृतिक संसार
इस क्षेत्र में टाइगर, तेंदुआ, हाथी, हिरण, नीलगाय, सांभर और वन भैंसा जैसे वन्यजीवों की मौजूदगी इसे और भी खास बनाती है, जिससे यह सफारी एक असली वाइल्डलाइफ अनुभव देती है।
सुविधाएं और ऑनलाइन बुकिंग
सफारी के लिए 3 विशेष वाहन तैयार किए गए हैं, जिनमें 6 पर्यटक, एक ड्राइवर और एक गाइड शामिल रहेगा। पर्यटकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम भी शुरू किया गया है, जंगल के बीच कैंपिंग की सुविधा भी विकसित की जा रही है, जिससे पर्यटक रातभर प्रकृति के बीच रुककर एक अनोखा अनुभव ले सकेंगे।
भव्य शुभारंभ की तैयारी
इस जंगल सफारी का शुभारंभ 27-28 अप्रैल को वन मंत्री केदार कश्यप और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा किया जाएगा। यह परियोजना पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध कराएगी।
यह भी पढ़ें : CG News: बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए नाइट फ्लाइट शुरू, 3 मई से हर रविवार उड़ान सेवा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
