CG News: जशपुर में डेयरी योजना से महिलाओं का सशक्तिकरण, 80 लाख से ज्यादा की आय सीधे खातों में

CG News: जशपुर में डेयरी योजना से महिलाओं का सशक्तिकरण, 80 लाख से ज्यादा की आय सीधे खातों में

CG News: जशपुर में डेयरी योजना से महिलाओं का सशक्तिकरण, 80 लाख से ज्यादा की आय सीधे खातों में

CG News: राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की डेयरी समग्र योजना जशपुर जिले में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है। इस योजना से सैकड़ों महिलाएं जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं।

447 महिलाओं को सीधा लाभ

जिले के 24 गांवों की 447 महिला डेयरी उत्पादक इस योजना का लाभ ले रही हैं। इनमें से 114 आदिवासी महिलाएं पंजीकृत होकर संगठित रूप से काम कर रही हैं, जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं।

यूपी में 'दूध की धार' ने बदली ग्रामीण महिलाओं की तकदीर, 3.50 लाख महिलाएं  बनीं आत्मनिर्भर - up rural women empowered 35 lakh selfreliant through dairy

उन्नत नस्ल की गायों का वितरण

योजना के तहत 27 महिला हितग्राहियों को उन्नत साहिवाल नस्ल की दुधारू गायें दी गई हैं, जो अधिक दूध उत्पादन और बेहतर स्वास्थ्य के लिए जानी जाती हैं, वर्तमान में 197 महिलाएं सक्रिय रूप से दूध संग्रहण कर रही हैं। जिले में रोजाना औसतन 1,075 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है, जिससे स्थानीय डेयरी व्यवसाय को नई दिशा मिली है।

80 लाख से ज्यादा सीधे खातों में

डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए 374 महिलाओं के खातों में अब तक 80,54,467 रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं। इससे पारदर्शिता और भरोसा दोनों बढ़े हैं, यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उन्हें आधुनिक और वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन के लिए प्रेरित कर रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।

यह भी पढ़ें : CG News: स्व-सहायता समूह से बदली सम्पत्ति प्रजापति की जिंदगी, बनीं “लखपति दीदी”

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें