MP News: गेहूं खरीदी का कोटा बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

MP News: गेहूं खरीदी का कोटा बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

MP News: गेहूं खरीदी का कोटा बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

MP News: मध्य प्रदेश में इस वर्ष गेहूं खरीदी का कोटा बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों के बाद केंद्र सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

मध्य प्रदेश: गेहूं खरीदी में किसानों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करें -  मुख्यमंत्री मोहन यादव | Ensure better arrangements for farmers in wheat  procurement - Chief ...

केंद्र सरकार की सहमति

केंद्रीय उपभोक्ता मामले एवं खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर कोटा बढ़ाने की जानकारी दी। इससे प्रदेश के किसानों को बंपर उत्पादन का पूरा लाभ मिलेगा।

MP News: 11 लाख किसानों से 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदेगी मप्र सरकार, MSP  पर होगा उपार्जन

मुख्यमंत्री का बड़ा बयान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों के कारण गेहूं निर्यात में कमी आई है, लेकिन सरकार किसानों का एक-एक दाना खरीदने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, पहले मध्य प्रदेश के लिए 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य तय था, जिसे अब बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है।

युद्ध और वैश्विक हालात का असर

इजराइल-ईरान जैसे वैश्विक तनाव और जूट आयात में बाधा के कारण खरीदी प्रक्रिया प्रभावित हुई थी, लेकिन सरकार ने वैकल्पिक व्यवस्था कर खरीदी को सुचारू किया, सरकार पहले चरण में 5 एकड़ तक की जोत वाले छोटे किसानों से गेहूं खरीद रही है, इसके बाद मध्यम और बड़े किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा।

यह भी पढ़ें : Rewa News: होटल के कमरे में मिल प्रेमी जोड़े शव, पुलिस जांच में जुटी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें