CG News: न्यू एज मीडिया में दक्ष बनना जरूरी, जनसंपर्क अधिकारियों को आयुक्त रजत बंसल का सख्त संदेश
CG News: जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने संवाद कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में जनसंपर्क अधिकारियों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि वर्तमान समय में न्यू एज मीडिया की सभी विधाओं में दक्ष होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आधुनिक तकनीक और नए संचार माध्यमों को अपनाए बिना प्रभावी जनसंपर्क संभव नहीं है।
जनसंपर्क एक जिम्मेदारीपूर्ण कार्य
आयुक्त बंसल ने कहा कि जनसंपर्क का कार्य केवल सूचना प्रसारित करना नहीं है, बल्कि शासन और जनता के बीच एक मजबूत सेतु की भूमिका निभाना है। इसलिए प्रत्येक अधिकारी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए।

समन्वय मजबूत करने के निर्देश
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब सभी अधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन उनके परिणामों के आधार पर किया जाएगा। इससे कार्य प्रणाली में अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी, बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे मंत्रियों, विभागीय सचिवों, विभागाध्यक्षों और कलेक्टरों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखें, ताकि योजनाओं की जानकारी समय पर साझा हो सके और उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।
सुशासन तिहार पर विशेष फोकस
आगामी 1 मई से शुरू होने वाले प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। आयुक्त ने निर्देश दिए कि इस अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया का अधिकतम उपयोग किया जाए, उन्होंने कहा कि योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के वास्तविक अनुभवों को वीडियो और समाचार माध्यमों के जरिए जनता तक पहुंचाना अत्यंत प्रभावी तरीका है, जिससे अन्य लोग भी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित होंगे।
लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
आयुक्त ने स्पष्ट चेतावनी दी कि प्रचार-प्रसार कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में तीन जिलों के जनसंपर्क अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
यह भी पढ़ें : CG News: प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ी उपलब्धि, बिलासपुर में 50 हजार से अधिक परिवारों को मिला पक्का घर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
