CG News: राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से बदली तस्वीर, ग्राफ्टेड टमाटर की खेती से किसान दुबेलाल कोसरे की आय में बड़ा उछाल
CG News: महासमुंद जिले के ग्राम बम्बुरडीह के किसान श्री दुबेलाल कोसरे पहले धान और अन्य पारंपरिक फसलों की खेती करते थे। अधिक लागत और सीमित उत्पादन के कारण उनकी आय अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच पा रही थी, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हो रहा था।
उद्यानिकी विभाग ने दिखाई नई राह
वर्ष 2025-26 में उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन से उन्हें आधुनिक खेती तकनीकों के बारे में जानकारी मिली। उन्हें बताया गया कि उद्यानिकी फसलों के जरिए कम जमीन में अधिक उत्पादन और बेहतर मुनाफा कमाया जा सकता है। इससे प्रेरित होकर उन्होंने खेती का तरीका बदलने का निर्णय लिया।

योजना से मिला आर्थिक सहयोग
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत दुबेलाल कोसरे ने ग्राफ्टेड टमाटर सीडलिंग प्रदर्शन योजना का लाभ लिया। उन्हें करीब 30 हजार रुपये का अनुदान मिला, जिससे उन्होंने 0.40 हेक्टेयर भूमि में उन्नत तकनीक के साथ टमाटर की खेती शुरू की, किसान ने ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग तकनीक और उच्च गुणवत्ता वाली ग्राफ्टेड पौध का उपयोग किया। इन तकनीकों की मदद से उन्हें प्रति एकड़ लगभग 16 से 18 टन तक उत्पादन मिला, जो पारंपरिक खेती की तुलना में कहीं अधिक है।
लाखों में पहुंची आय
बेहतर उत्पादन और बाजार में अच्छे दाम मिलने से दुबेलाल को करीब 3 लाख 9 हजार रुपये का लाभ हुआ। इससे उनकी आय में कई गुना वृद्धि हुई और आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव आया, आज दुबेलाल कोसरे अपने अनुभव साझा कर अन्य किसानों को भी आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनके प्रयासों से ग्राम बम्बुरडीह के कई किसान अब उद्यानिकी खेती की ओर रुख कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : CG News: प्रोजेक्ट धड़कन की बड़ी कामयाबी, 2 साल की पारूल दुग्गा को मिला नया जीवन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
