CG News: मुख्यमंत्री की तत्परता से मिली राहत, गरियाबंद के वृद्ध हितग्राही को तत्काल पेंशन और राशन का लाभ

CG News: मुख्यमंत्री की तत्परता से मिली राहत, गरियाबंद के वृद्ध हितग्राही को तत्काल पेंशन और राशन का लाभ

CG News: मुख्यमंत्री की तत्परता से मिली राहत, गरियाबंद के वृद्ध हितग्राही को तत्काल पेंशन और राशन का लाभ

CG News: गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम पथर्री निवासी वृद्ध हितग्राही श्री भीखलु राम ध्रुव की समस्या जैसे ही सामने आई, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने तुरंत संज्ञान लिया। बिना देरी किए उन्होंने जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश जारी किए, जिससे पूरे सिस्टम में तेजी से हलचल शुरू हो गई।

तुरंत शुरू हुई जांच

मुख्यमंत्री के निर्देश मिलते ही कलेक्टर श्री बी.एस. उइके ने मामले की विस्तृत जानकारी ली। संबंधित विभागों को तत्काल समाधान के आदेश दिए गए। जांच में सामने आया कि ई-केवाईसी लंबित होने के कारण हितग्राही को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था।

मुख्यमंत्री की तत्परता से मिनटों में हरकत में आया प्रशासन: जरूरतमंद तक  पहुँची राहत | TARUNPATH

ई-केवाईसी पूरा होते ही बहाल हुई योजनाएं

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से ई-केवाईसी प्रक्रिया तुरंत पूरी कराई गई। इसके बाद श्री भीखलु राम ध्रुव को तीन माह की लंबित वृद्धावस्था पेंशन एकमुश्त प्रदान की गई और सभी शासकीय योजनाओं का लाभ फिर से शुरू कर दिया गया, खाद्य विभाग ने मानवीय पहल करते हुए हितग्राही के घर तक पहुंचकर 1 क्विंटल चावल उपलब्ध कराया। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि आगे उन्हें नियमित रूप से उचित मूल्य दुकान से राशन मिलता रहे।

राहत मिलने पर जताया आभार

सरकारी मदद मिलने के बाद श्री भीखलु राम ध्रुव ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें जीवन में बड़ी राहत मिली है और शासन-प्रशासन पर उनका भरोसा और मजबूत हुआ है, यह पूरा मामला इस बात की स्पष्ट मिसाल है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन केवल योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर जरूरतमंदों तक लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह सक्रिय और प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें : CG News: राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से बदली तस्वीर, ग्राफ्टेड टमाटर की खेती से किसान दुबेलाल कोसरे की आय में बड़ा उछाल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें