MP News: धार में भीषण पिकअप हादसा, 16 लोगों की मौत, गांवों में मातम का माहौल

MP News: धार में भीषण पिकअप हादसा, 16 लोगों की मौत, गांवों में मातम का माहौल

MP News: धार में भीषण पिकअप हादसा, 16 लोगों की मौत, गांवों में मातम का माहौल

MP News: मध्य प्रदेश के धार जिले में बुधवार रात हुए दर्दनाक पिकअप हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में नयापुरा के 9, सेमलीपुरा के 5 और रामपुरा के 2 लोगों की मौत हो गई। गुरुवार सुबह सभी मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया, जहां 4 महिलाओं के शवों को एक ही चिता पर रखा गया।

गांवों में छाया मातम

हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजन अपनों को खोकर बेसुध हैं। कोई मृत परिजन की तस्वीर लेकर बैठा है तो कोई उनके कपड़ों को देखकर टूट पड़ा है। हर तरफ सिर्फ मातम का माहौल नजर आ रहा है।

एक टायर फटा और...! धार हादसे में 16 की दर्दनाक मौत, PM मोदी-CM यादव ने किया  मुआवजे का ऐलान - People's Update

तेज रफ्तार बनी मौत का कारण

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 8:30 बजे 46 मजदूरों से भरा पिकअप वाहन टायर फटने के कारण डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। वाहन ने 3 से 4 बार पलटी खाई और फिर गलत दिशा में जाकर स्कॉर्पियो से टकरा गया। इस भीषण हादसे में कुल 16 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए, जिनमें 6 बच्चे भी शामिल हैं।

इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर हुआ हादसा

यह हादसा इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिकलिया फाटा स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप की रफ्तार लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक थी।

रोड इंजीनियरिंग और NHAI पर उठे सवाल

इंदौर ग्रामीण डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने गुरुवार सुबह घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रारंभिक जांच में ओवर स्पीड को मुख्य कारण बताया, साथ ही रोड इंजीनियरिंग और NHAI की लापरवाही पर सवाल उठाए, उन्होंने कहा कि टर्निंग पॉइंट पर न तो साइन बोर्ड थे और न ही स्टॉप सिग्नल, जो हादसे की एक बड़ी वजह बने। इस मामले में NHAI को पत्र लिखकर कार्रवाई की जाएगी।

घायलों का इलाज जारी

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में जारी है। पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में गेहूं उपार्जन व्यवस्था पर कलेक्टर की सख्ती, लापरवाही पर प्रभारी निलंबित

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें