MP News: मध्य प्रदेश में प्रांतीय महिला स्व-सहायता समूह रसोइया महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल

MP News: मध्य प्रदेश में प्रांतीय महिला स्व-सहायता समूह रसोइया महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल

MP News: मध्य प्रदेश में प्रांतीय महिला स्व-सहायता समूह रसोइया महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल

MP News: मध्य प्रदेश में प्रांतीय महिला स्व-सहायता समूह रसोइया महासंघ के आह्वान पर रसोइया महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर राज्यव्यापी ‘चूल्हा बंद’ हड़ताल शुरू कर दी है. प्रदेश के कई जिलों में प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में मध्याह्न भोजन (Mid-Day Meal) और आंगनवाड़ियों में सांझा चूल्हे का काम पूरी तरह ठप हो गया है. महासंघ का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बावजूद सरकार उनके मानदेय और भोजन पकाने के बजट में बढ़ोतरी नहीं कर रही है.

कई जिलों में अनोखा विरोध प्रदर्शन

हड़ताल का असर राज्य के लगभग हर हिस्से में देखने को मिल रहा है. नर्मदापुरम में रसोइया महिलाएं पीपल चौक पर भूख हड़ताल पर बैठ गई हैं, तो वहीं नीमच में महिलाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में चकला-बेलन बजाकर अपनी आवाज बुलंद की. पन्ना जिले में पिछले 4-5 महीनों से मानदेय और राशन का बजट न मिलने से नाराज महिलाओं ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है. इसके अलावा डिंडोरी, बैतूल, पांढुर्णा और मुलताई में भी काम बंद रखकर विरोध जताया जा रहा है.

मानदेय 8 हजार रुपये करने की मुख्य मांग

रसोइया महासंघ की प्रमुख मांगों में वर्तमान मानदेय को 4,000 रुपये से बढ़ाकर 8,000 रुपये प्रति माह करना शामिल है. इसके साथ ही रसोइया महिलाओं का कहना है कि सीमित राशि में बच्चों को पौष्टिक भोजन देना असंभव हो रहा है, इसलिए कुकिंग कॉस्ट (भोजन पकाने की दर) और खाद्यान्न आवंटन में 20 प्रतिशत की वृद्धि की जाए. साथ ही मानदेय का भुगतान हर महीने एक निश्चित समय-सीमा के भीतर करने और लंबे समय से लंबित बकाया राशि जारी करने की मांग की गई है.

बीमा सुरक्षा और टीएचआर राशि में 20% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

रसोइया संघ ने अपनी 15 सूत्रीय मांगों में प्राथमिक व माध्यमिक शालाओं में दर्ज बच्चों की वास्तविक संख्या के अनुसार ही राशन उपलब्ध कराने की बात कही है. इसके अतिरिक्त पूरक पोषण आहार निर्माण से जुड़ी महिलाओं का बीमा कराने, जर्जर और खराब पड़े स्कूल किचन की तुरंत मरम्मत कराने तथा टीएचआर (Take Home Ration) की राशि में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की भी मांग प्रमुखता से उठाई गई है.

सरकार से समाधान की मांग

रसोइया महिलाओं की इस हड़ताल पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी चिंता व्यक्त की है और सरकार से तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील की है. कमलनाथ ने कहा कि रसोइया बहनों को उनकी कड़ी मेहनत के अनुरूप सम्मानजनक मानदेय और सुविधाएं मिलनी चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि हड़ताल लंबा खिंचने से गरीब स्कूली बच्चों के पोषण और मध्याह्न भोजन व्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा, इसलिए सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए जल्द समाधान निकालना चाहिए.

यह भी पढ़ें : MP News: MP में सेवारत शिक्षकों के लिए TET आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 5 अक्टूबर तक करें आवेदन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें