MP News: अलवर एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, श्योपुर के एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत
MP News: अलवर में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चल रही एक कार अचानक आग की चपेट में आ गई। घटना लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में पिलर 115/300 के पास हुई।

कुछ ही सेकेंड में कार बनी आग का गोला
जानकारी के अनुसार, अर्टिगा कार दिल्ली से कोटा की ओर जा रही थी। इसी दौरान इंजन से अचानक आग की लपटें उठीं और देखते ही देखते पूरी कार आग में घिर गई। अंदर बैठे लोग बाहर निकलने का मौका भी नहीं पा सके और जिंदा जल गए।
परिवार के 5 लोगों की मौत
श्योपुर के चैनपुरा गांव निवासी एक ही परिवार के पांच लोगों की इस हादसे में मौत हो गई। मृतकों में पार्वती (55), संतोष (35), उनकी पत्नी शशि (30) और बेटी साक्षी (9) शामिल हैं। यह परिवार वैष्णो देवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था, कार चालक विनोद कुमार मेहर आग लगते ही खिड़की से कूद गया था, लेकिन वह करीब 80% तक झुलस गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
15 मिनट में बुझी आग
अलवर पुलिस के अनुसार, रात करीब 11:15 बजे घटना की सूचना मिली और 11:30 बजे फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी, प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वाहन में लगे सीएनजी किट के कारण आग तेजी से भड़की। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
परिजनों में शोक
घटना की सूचना मिलते ही श्योपुर में मृतकों के घरों पर मातम छा गया। प्रशासनिक अधिकारी परिजनों से मिलने पहुंचे और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद श्योपुर लाया जाएगा।
यह भी पढ़ें : MP News: धार में भीषण पिकअप हादसा, 16 लोगों की मौत, गांवों में मातम का माहौल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
