MP News: MP में सेवारत शिक्षकों के लिए TET आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 5 अक्टूबर तक करें आवेदन
MP News: मध्य प्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देश पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. जो शिक्षक पूर्व में आवेदन करने से चूक गए थे, वे अब 5 अक्टूबर 2026 तक अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकेंगे.

12 अक्टूबर से प्रस्तावित है परीक्षा
संशोधित समय-सारिणी के अनुसार, पहले आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितंबर तय की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 5 अक्टूबर किया गया है. यदि आवेदन में कोई त्रुटि हो गई है, तो अभ्यर्थी 6 अक्टूबर तक ऑनलाइन सुधार या संशोधन कर सकेंगे. वहीं, कर्मचारी चयन मंडल द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर से कराया जाना प्रस्तावित है.

आदेश के बाद लागू हुई TET की अनिवार्यता
सेवारत शिक्षकों के लिए TET परीक्षा पास करना सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनिवार्य किया गया है. मध्य प्रदेश के संबंधित शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक हर हाल में पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी. शासन द्वारा इस निर्धारित समय-सीमा के भीतर कुल 6 TET परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, ताकि शिक्षकों को पात्रता हासिल करने के पर्याप्त अवसर मिल सकें.
करीब 1.50 लाख शिक्षक होंगे सीधे प्रभावित
इस अनिवार्यता से मध्य प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में कार्यरत लगभग 1.50 लाख सेवारत शिक्षक प्रभावित होंगे. यह परीक्षा उन शिक्षकों के लिए अनिवार्य है जिन्होंने RTE के तहत पूर्व में TET पास नहीं की है. इसमें प्राथमिक स्तर के सहायक शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक, प्रयोगशाला शिक्षक तथा माध्यमिक स्तर के उच्च श्रेणी शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक और संविदा शाला शिक्षक वर्ग-2 व 3 शामिल हैं.
शिक्षक संगठनों में विरोध
एक ओर जहां विभिन्न शिक्षक संगठनों द्वारा परीक्षा की अनिवार्यता का विरोध किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर तिथि बढ़ने से आवेदन से वंचित रहे शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है. शिक्षा विभाग ने सभी सेवारत एवं निजी स्कूल शिक्षकों को सलाह दी है कि अंतिम समय की हड़बड़ी से बचने के लिए समय रहते सावधानीपूर्वक अपने दस्तावेज जांचकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.
यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश गृह विभाग का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 IPS और 3 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों का तबादला
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
