National News: NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक के आरोपों से मचा बवाल, CBI जांच शुरू

National News: NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक के आरोपों से मचा बवाल, CBI जांच शुरू

National News: NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक के आरोपों से मचा बवाल, CBI जांच शुरू

National News: देश की सबसे महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई को आयोजित परीक्षा को पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद रद्द कर दिया है। इस फैसले से देशभर के करीब 22.79 लाख से अधिक छात्रों पर सीधा असर पड़ा है।

NTA का आधिकारिक निर्णय

NTA ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी और जल्द ही नई तारीखों की घोषणा होगी। एजेंसी ने छात्रों को राहत देते हुए कहा है कि—
• दोबारा रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी
• परीक्षा केंद्र वही रहेंगे
• नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे
• परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा

NEET UG परीक्षा रद्द, CBI करेगी पेपर लीक की जांच, इसी महीने हुआ था एग्जाम -  neet exam cancel NTA Announces Fresh Schedule Soon cbi ntcpvp - AajTak

कैसे सामने आया पेपर लीक मामला?

जांच एजेंसियों के अनुसार, परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र के कई सवाल नकल गिरोह तक पहुंच गए थे। इसमें बायोलॉजी और केमिस्ट्री के सवाल शामिल होने की बात सामने आई है। इस पूरे नेटवर्क का संबंध राजस्थान के जयपुर से जोड़ा जा रहा है, जहां एक बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है, इस मामले में एक व्यक्ति मनीष की गिरफ्तारी भी हुई है, जिसे कथित तौर पर इस पूरे लीक नेटवर्क का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

“क्वेश्चन बैंक” का खुलासा

जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह ने लीक हुए सवालों को मिलाकर एक “क्वेश्चन बैंक” तैयार किया था, जिसे छात्रों तक पहुंचाया गया। यह तरीका पूरे सिस्टम को चौंकाने वाला साबित हुआ।

चौंकाने वाले तथ्य

जांच रिपोर्ट में कई गंभीर खुलासे सामने आए हैं,
• परीक्षा के लगभग 720 में से करीब 600 अंकों तक के सवाल पहले से लीक होने का दावा
• बायोलॉजी के अधिकतर सवाल मैच करने की बात
• केमिस्ट्री के कई सवाल हूबहू परीक्षा में आए

पैसों के लेनदेन की जांच

कई छात्रों और संदिग्धों से पूछताछ में पैसों के लेनदेन की जानकारी भी मिली है। अब एजेंसियां पूरे मनी ट्रेल की जांच कर रही हैं। मामला केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपे जाने के बाद CBI इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

राजस्थान से मिला अहम सुराग

राजस्थान में कुछ छात्रों के पास हाथ से लिखा हुआ “गैस पेपर” मिला, जिसमें असली परीक्षा जैसे सवाल पाए गए। यही दस्तावेज जांच का बड़ा आधार बने हैं, गौरतलब है कि वर्ष 2024 में भी NEET परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के चलते विवादों में रही थी। उस समय भी कई परीक्षा केंद्रों पर दोबारा परीक्षा करानी पड़ी थी और गिरफ्तारियां हुई थीं।

यह भी पढ़ें : Bhopal News: पीएम मोदी की संयम अपील, लेकिन भोपाल में 200 से अधिक गाड़ियों का राजनीतिक काफिला बना सुर्खियों का कारण

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें