Rewa News: रीवा में ट्रामाडोल की अवैध बिक्री पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Rewa News: रीवा में ट्रामाडोल की अवैध बिक्री पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Rewa News: रीवा में ट्रामाडोल की अवैध बिक्री पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Rewa News: रीवा में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने अस्पताल चौराहे स्थित विद्या भूषण मेडिकल हॉल पर छापेमारी कर ट्रामाडोल जैसी प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री का खुलासा किया।

जांच में सामने आए गंभीर नियम उल्लंघन

जांच के दौरान टीम को पता चला कि ट्रामाडोल दवा बिना डॉक्टर की वैध पर्ची के लोगों को बेची जा रही थी। यह दवा नशे के रूप में इस्तेमाल होने के कारण नियंत्रित श्रेणी में आती है। छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर में नियमानुसार फार्मासिस्ट भी मौजूद नहीं मिला।

दुकानों पर विभाग ने ताला जड़ दिया।

दस्तावेज और दवाओं का रिकॉर्ड जब्त

ड्रग विभाग ने मामले को ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट का गंभीर उल्लंघन मानते हुए मेडिकल स्टोर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान दवाओं का रिकॉर्ड, स्टॉक रजिस्टर और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।

दोनों मेडिकल स्टोरों के खिलाफ कई दिनों से शिकायतें मिल रही थी।

पुलिस नेटवर्क की जांच में जुटी

मामले में पुलिस ने हरि सिंह और रणांजय सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। दोनों आरोपियों पर संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशीली दवाओं की सप्लाई किन लोगों तक पहुंच रही थी और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।

शिकायतों के बाद हुई कार्रवाई

अमहिया थाना पुलिस को लंबे समय से मेडिकल स्टोर में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने दबिश दी और कार्रवाई को अंजाम दिया।

जांच के बाद और खुलासे संभव

अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि जांच में ट्रामाडोल दवा की अनियमित बिक्री और नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हुई है। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के सेठ तालाब के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें