Rewa News: लापता युवक का जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव, हत्या का आरोप लगाकर परिजनों का चक्काजाम
Rewa News: रीवा शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब निपनिया मोहल्ले के रहने वाले अनूप सेन का शव उत्तर प्रदेश के कर्वी क्षेत्र के जंगल में क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुआ। शव की हालत देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

18 मई से था लापता युवक
जानकारी के अनुसार अनूप सेन 18 मई से लापता था। वह घर से यह कहकर निकला था कि वह अपने मित्र यशवंत चतुर्वेदी के साथ बैकुंठपुर जा रहा है। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और संपर्क पूरी तरह टूट गया। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी रीवा कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी।
मोबाइल लोकेशन से मिला बड़ा सुराग
पुलिस जांच में अनूप सेन की आखिरी मोबाइल लोकेशन कर्वी के राजापुर गांव के आसपास मिली। इसके बाद रीवा पुलिस और कर्वी पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्चिंग अभियान चलाया, जिसमें जंगल से एक शव बरामद हुआ। पहचान कपड़ों और जूतों के आधार पर परिजनों ने अनूप के रूप में की। पुष्टि के लिए डीएनए सैंपल भी लिया गया है।
परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
परिजनों ने इस मामले में यशवंत चतुर्वेदी, विवेक तिवारी और वंदना तिवारी पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस को पहले से इन लोगों पर शक था, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं की गई।
रीवा में चक्काजाम और विरोध प्रदर्शन
घटना से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने रीवा शहर में चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की, फिलहाल रीवा और कर्वी पुलिस संयुक्त रूप से पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही संदिग्धों से पूछताछ की जाएगी।
यह भी पढ़ें : MP News: ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में CBI ने शुरू की जांच, घटनाक्रम और वित्तीय लेन-देन की होगी गहन पड़ताल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
