Rewa News: रीवा के पैपखरा में गैस रिसाव से घर में लगी भीषण आग, दो बच्चों समेत 4 लोग गंभीर रूप से झुलसे
Rewa News: रीवा शहर के पैपखरा क्षेत्र में मंगलवार देर रात गैस रिसाव के कारण एक मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में परिवार के चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया।
दो मासूम बच्चों सहित 4 लोग झुलसे
अग्निकांड में यशोदानंद शुक्ला, इंद्रकली शुक्ला और दो मासूम बच्चे आयुष्मान व दिव्यांश बुरी तरह झुलस गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आंगन में बन रहा था खाना
जानकारी के अनुसार, परिवार आंगन में बैठकर खाना खा रहा था। वहीं कमरे के अंदर गैस सिलेंडर रखा हुआ था और उसी जगह एक बछड़ा भी बंधा हुआ था। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर का रेगुलेटर खुला रह गया था।
बछड़े के टकराने से निकली गैस पाइप
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बछड़े के टकराने से गैस पाइप निकल गई, जिससे कमरे में तेजी से गैस फैल गई। कुछ ही देर बाद यह गैस आंगन तक पहुंची और चूल्हे की आग के संपर्क में आते ही भयंकर आग में बदल गई।
आग ने लिया विकराल रूप
आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पड़ोसियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक घर का अधिकांश सामान जल चुका था, सीएसपी रितु उपाध्याय ने बताया कि शुरुआती जांच में गैस रिसाव से आग लगने की बात सामने आई है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है और लोगों से गैस सिलेंडर का उपयोग सावधानीपूर्वक करने की अपील की है।
यह भी पढ़ें : Rewa News: लापता युवक का जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव, हत्या का आरोप लगाकर परिजनों का चक्काजाम
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
