MP News: ग्वालियर में पति ने पत्नी पर लगाया जान से मारने की धमकी का आरोप, बॉयफ्रेंड संग रहने की बताई शर्त
MP News: ग्वालियर में एक पति ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित पति का कहना है कि उसकी पत्नी उसकी हत्या करवा सकती है और उसे लगातार धमकियां दे रही है।
एसपी ऑफिस की जनसुनवाई में पहुंचा पीड़ित
ग्वालियर के सिकंदर कम्पू इलाके में रहने वाले राजकुमार कुशवाह ने एसपी ऑफिस में आयोजित जनसुनवाई में आवेदन देकर पूरी घटना की शिकायत की। राजकुमार के मुताबिक उसकी शादी साल 2008 में पूनम कुशवाह से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी और उनके चार बच्चे हैं।
पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग रहने की रखी शर्त
राजकुमार का आरोप है कि उसकी पत्नी किसी अन्य युवक आशु उर्फ कमल सेन के साथ संबंध में है। पति के मुताबिक पत्नी ने साफ कहा था कि अगर वह उसके साथ रहना चाहता है, तो उसके बॉयफ्रेंड को भी उसी घर में साथ रखना होगा।
झूठे केस में फंसाने की धमकी
पीड़ित पति ने आरोप लगाया कि पत्नी ने विरोध करने पर उसे झूठे केस में फंसाने और जीवन बर्बाद करने की धमकी दी। इतना ही नहीं, गुस्से में उसके साथ मारपीट भी की गई, जिससे उसका सिर फूट गया।
जेवर, नगदी और बच्चों को लेकर गई
राजकुमार का कहना है कि उसकी पत्नी घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, नगदी और चारों बच्चों को लेकर घर छोड़कर चली गई। जाते-जाते उसने पति को हत्या करवाने की धमकी भी दी, फिलहाल पुलिस ने पति की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों की जानकारी और परिस्थितियों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : MP News: MP के हर नागरिक पर ₹55 हजार से ज्यादा कर्ज! सरकार पर बढ़ा 5 लाख करोड़ का बोझ
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
