CG News: भीषण गर्मी पर CM साय की जनता से अपील, सावधानी और सेवा से बचें हीटवेव से

CG News: भीषण गर्मी पर CM साय की जनता से अपील, सावधानी और सेवा से बचें हीटवेव से

CG News: भीषण गर्मी पर CM साय की जनता से अपील, सावधानी और सेवा से बचें हीटवेव से

CG News: छत्तीसगढ़ सहित देश के कई हिस्सों में बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से सतर्क रहने और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ इस चुनौतीपूर्ण समय का सामना करने की अपील की है। सरकार ने लोगों को हीटवेव से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने पर जोर दिया है।

पानी और धूप से बचाव पर विशेष सलाह

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखने और अनावश्यक रूप से तेज धूप में बाहर न जाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि छोटी-सी सावधानी भी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकती है।

सीएम विष्णुदेव साय ने राजीव गांधी के पुराने बयान पर कांग्रेस को घेरा, कहा  बिहार में बनेगी NDA सरकार

बच्चों, बुजुर्गों और श्रमिकों का विशेष ध्यान

सीएम साय ने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों, श्रमिकों और खुले में काम करने वाले लोगों की सुरक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति की तबीयत गर्मी के कारण बिगड़ती है तो उसे तुरंत छायादार स्थान पर ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया जाए और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय सहायता ली जाए, मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों, दुकानों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर राहगीरों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि यह छोटा सा प्रयास कई लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है।

पशु-पक्षियों के लिए भी संवेदनशीलता जरूरी

सीएम साय ने पशु-पक्षियों के प्रति भी संवेदनशीलता दिखाने की अपील की। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में घर या आसपास पानी का पात्र रखना एक छोटा लेकिन जीवनदायिनी कदम हो सकता है, जिससे कई बेजुबान जीवों को राहत मिलेगी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह समय सेवा, संवेदना और सामाजिक सहयोग को मजबूत करने का है। उन्होंने सभी नागरिकों से एक-दूसरे की मदद करने और मानवता के दायित्व को निभाने की अपील की है, ताकि इस भीषण गर्मी का सामना सामूहिक रूप से किया जा सके।

यह भी पढ़ें : CG News: बस्तर में बड़ा बदलाव: हर आंगनबाड़ी को मिलेगा अपना भवन, CM साय का ऐतिहासिक फैसला

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें