Rewa News: रीवा में भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों में उमड़ा नमाजियों का सैलाब
Rewa News: रीवा शहर सहित जिलेभर में शुक्रवार को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व पूरे उत्साह, अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने नए कपड़े पहनकर अल्लाह की इबादत की और मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी।

नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद
नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। बड़ी दरगाह, छोटी दरगाह, शाही ईदगाह बिछिया, नूरानी जामा मस्जिद, रजा मस्जिद सहित शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे। उलेमाओं ने अपने संबोधन में बकरीद को त्याग, कुर्बानी और इंसानियत का पर्व बताते हुए समाज में भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
जरूरतमंदों में बांटी मदद
नमाज के बाद लोगों ने कब्रिस्तानों में पहुंचकर अपने परिजनों की कब्रों पर फातिहा पढ़ी। इसके बाद घरों में कुर्बानी की रस्म अदा की गई और जरूरतमंदों के बीच मांस व खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। त्योहार के मौके पर बाजारों में भी देर रात तक रौनक बनी रही। कपड़े, सेवइयां और घरेलू सामान की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ नजर आई।
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
रीवा में बकरीद के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहा। संवेदनशील इलाकों और प्रमुख मस्जिदों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। नगर निगम ने साफ-सफाई, पेयजल और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। पूरे दिन शहर में सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
यह भी पढ़ें : National News: PM किसान सम्मान निधि योजना: 23वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए कब आएंगे पैसे
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
