Sidhi News: सीधी के पोंडी गांव में 55 वर्षीय महिला की हत्या, आरोपी दंपती पर गंभीर आरोप
Sidhi News: सीधी जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पोंडी में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब 55 वर्षीय राजवंती जायसवाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 10 बजे वह दवाई लेने जा रही थीं, तभी गांव के ही रामसजीवन विश्वकर्मा उर्फ कदे ने उन पर डंडे से हमला कर दिया।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
मृतका के परिजनों का आरोप है कि इस दौरान आरोपी की पत्नी सुशीला विश्वकर्मा ने महिला को पकड़ रखा था, जिससे वह अपना बचाव नहीं कर सकीं। हमले में महिला के सिर और गले पर गंभीर चोटें आईं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुरानी रंजिश को बताया वजह
मृतका के बेटे अशोक जायसवाल ने बताया कि करीब तीन महीने पहले दोनों परिवारों के बीच बातचीत को लेकर विवाद हुआ था। परिजनों का आरोप है कि उसी पुरानी रंजिश के चलते दंपती ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना पूर्व नियोजित लगती है।
चक्का जाम कर प्रदर्शन
घटना के बाद सेमरिया पुलिस ने मुख्य आरोपी रामसजीवन विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसकी पत्नी की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। दोपहर करीब 2 बजे आक्रोशित लोगों ने सीधी-हनुमानगढ़ मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। प्रदर्शनकारी महिला आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।
यह भी पढ़ें : Rewa News: अतरैला में नदी के गहरे हिस्से में फंसा व्यक्ति, ग्रामीणों की बहादुरी से बची जान
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
