Rewa News: SNCU वार्ड में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा
Rewa News: रीवा के गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल (GMH) के SNCU वार्ड में गुरुवार देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वार्ड में भर्ती नवजात शिशुओं और उनके परिजनों के बीच दहशत फैल गई। हालांकि ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशामक यंत्र की मदद से आग पर तुरंत काबू पा लिया। कर्मचारियों की सूझबूझ के कारण आग ज्यादा नहीं फैल सकी और एक बड़ा हादसा टल गया।

नवजातों को सुरक्षित वार्ड में किया शिफ्ट
घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर SNCU वार्ड में भर्ती सभी नवजात शिशुओं को सुरक्षित दूसरे वार्ड में स्थानांतरित कर दिया। इस दौरान डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने तेजी से राहत कार्य किया। कई चिंतित परिजन अपने बच्चों को लेकर वार्ड के बाहर खड़े दिखाई दिए। अस्पताल प्रबंधन ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए परिजनों को भरोसा दिलाया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
मेंटेनेंस व्यवस्था पर उठे सवाल
आग की घटना के बाद अस्पताल की रखरखाव व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक भुगतान नहीं होने के कारण बिजली और उपकरणों के मेंटेनेंस का कार्य लंबे समय से बंद पड़ा है। अस्पताल में पहले भी तकनीकी खामियों को लेकर शिकायतें सामने आ चुकी हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय पर मेंटेनेंस कराया जाता तो ऐसी घटना से बचा जा सकता था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश की 3 राज्यसभा सीटों पर सियासी मंथन, बीजेपी जल्द करेगी उम्मीदवारों का ऐलान
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
