Rewa News: गुढ़ नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग, 13 पार्षदों ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन

Rewa News: गुढ़ नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग, 13 पार्षदों ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन

Rewa News: गुढ़ नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग, 13 पार्षदों ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन

Rewa News: रीवा जिले की गुढ़ नगर परिषद की अध्यक्ष अर्चना सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर परिषद के 13 पार्षदों ने कलेक्टर रीवा को आवेदन सौंपकर नियमानुसार अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया शुरू करने और बैठक की तिथि तय करने की मांग की है। पार्षदों का दावा है कि नगर परिषद के अधिकांश निर्वाचित सदस्य अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट हैं, जिसके चलते यह कदम उठाया गया है।

भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

पार्षदों द्वारा दिए गए आवेदन में अध्यक्ष अर्चना सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि नियमों के विपरीत प्रस्ताव पारित कर फर्जी नियुक्तियां की गईं, नगर परिषद की राशि का दुरुपयोग हुआ और मनमाने ढंग से निर्माण कार्य कराए गए। इसके अलावा निजी वाहन में हर महीने 100 लीटर डीजल भरवाने और जेसीबी मशीन संचालन के नाम पर राशि निकालकर गबन करने जैसे आरोप भी लगाए गए हैं। पार्षदों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

15 में से 13 पार्षद समर्थन में

पार्षदों का कहना है कि नगर परिषद के कुल 15 निर्वाचित पार्षदों में से 13 सदस्य अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में हैं। आवेदन के साथ शपथ पत्र, आधार कार्ड की प्रतियां और निर्वाचन संबंधी दस्तावेज भी जमा किए गए हैं। पार्षदों ने कलेक्टर से जल्द से जल्द विशेष बैठक बुलाकर अविश्वास प्रस्ताव पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल इस पूरे मामले में अध्यक्ष अर्चना सिंह की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में यूट्यूबर मनीष पटेल के समर्थन में प्रदर्शन, समर्थकों ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें