Rewa News: गंगेव की जनपद सदस्य शारदा नामदेव के कथित अपहरण का मामला, अध्यक्ष पर गंभीर आरोप

Rewa News: गंगेव की जनपद सदस्य शारदा नामदेव के कथित अपहरण का मामला, अध्यक्ष पर गंभीर आरोप

Rewa News: गंगेव की जनपद सदस्य शारदा नामदेव के कथित अपहरण का मामला, अध्यक्ष पर गंभीर आरोप

Rewa News: रीवा जिले की जनपद पंचायत गंगेव में उस समय हड़कंप मच गया जब निर्वाचित जनपद सदस्य शारदा नामदेव के कथित अपहरण को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। यह शिकायत उनके पति द्वारा 30 मई को की गई, जिसमें गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

24 मई से लापता होने का दावा

शिकायत में कहा गया है कि शारदा नामदेव 24 मई 2026 की सुबह लगभग 9 बजे से लापता हैं। आरोप है कि जनपद पंचायत अध्यक्ष विकास तिवारी उन्हें घर से जबरन अपने साथ ले गए थे। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

संपर्क पूरी तरह बंद

परिजनों का कहना है कि महिला का मोबाइल नंबर सक्रिय होने के बावजूद उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। लगातार खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिवार ने पुलिस और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

कलेक्टर और एसपी कार्यालय में शिकायत

मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत स्टाम्प पेपर पर लिखकर कलेक्टर कार्यालय में भी प्रस्तुत की गई है। वहीं, पीड़ित पति ने रविवार को कलेक्टर से मुलाकात कर जल्द कार्रवाई की मांग की, इस पूरे मामले पर राजनीतिक बयानबाज़ी भी शुरू हो गई है। जनपद पंचायत अध्यक्ष विकास तिवारी ने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उनका कहना है कि महिला कहीं गई हो सकती हैं और मामले को राजनीतिक रूप से तूल दिया जा रहा है।

पुलिस जांच में जुटी

एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने जानकारी दी है कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामला अपहरण का है या किसी अन्य परिस्थिति से जुड़ा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है, जबकि क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में नौतपा के बीच मौसम का बदला मिजाज, हल्की बारिश से बढ़ी उमस, मंडी में भीगा अनाज

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें