Satna News: सतना में 800 से ज्यादा स्वास्थ्य संविदाकर्मी हड़ताल पर, नियमितीकरण सहित कई मांगों पर आंदोलन तेज

Satna News: सतना में 800 से ज्यादा स्वास्थ्य संविदाकर्मी हड़ताल पर, नियमितीकरण सहित कई मांगों पर आंदोलन तेज

Satna News: सतना में 800 से ज्यादा स्वास्थ्य संविदाकर्मी हड़ताल पर, नियमितीकरण सहित कई मांगों पर आंदोलन तेज

Satna News: सतना जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कार्यरत 800 से अधिक संविदा स्वास्थ्यकर्मी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारी नियमितीकरण सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना बढ़ गई है।

कामकाज का बहिष्कार

हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने अपने अप्रेजल की प्रतियां जलाकर विरोध दर्ज कराया और विभाग के ऑनलाइन व ऑफलाइन कार्यों का पूर्ण बहिष्कार किया। एनएचएम अधिकारी-कर्मचारी संघ का कहना है कि हाल ही में जारी सेवा मूल्यांकन प्रणाली से कर्मचारियों में भारी असंतोष है।

नियमितीकरण सहित कई मांगों पर अड़े कर्मचारी

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, NPS और स्वास्थ्य बीमा सुविधा, वार्षिक वेतन वृद्धि, महंगाई भत्ता और समान कार्य के लिए समान वेतन शामिल हैं। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश BJP कार्यसमिति की घोषणा टली, 12 साल पूरे होने के अभियान में पार्टी व्यस्त

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें