CG News: रायगढ़ के कोड़ातराई में विकास की बड़ी सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया शिलान्यास और लोकार्पण
CG News: रायगढ़ जिले के ग्राम पंचायत कोड़ातराई में विकास कार्यों की एक बड़ी सौगात दी गई। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास, भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

सड़क परियोजना का शिलान्यास
कार्यक्रम के दौरान कोड़ातराई-पुसौर-सूरजगढ़ मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। यह सड़क लगभग 19 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से तैयार की जाएगी, जिससे क्षेत्र में आवागमन और कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी, वित्त मंत्री ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा और विकास कार्यों में तेजी आएगी, कार्यक्रम में महतारी सदन का भूमिपूजन और यात्री प्रतीक्षालय एवं सीसी रोड निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया गया। इन सुविधाओं से ग्रामीणों के दैनिक जीवन में सुधार आने की उम्मीद है।
महिलाओं के लिए महतारी सदन
महतारी सदन को महिलाओं की सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों का केंद्र बनाने की योजना है। यह ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है, वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं का विकास है। सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें : CG News: जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर मिले स्नेह और शुभकामनाओं के लिए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने व्यक्त किया आभार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
