CG News: जन्मदिवस पर रायगढ़ में अनोखा सम्मान, मौसमी फलों और लड्डुओं से तौले गए वित्त मंत्री ओपी चौधरी
CG News: रायगढ़ में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के जन्मदिवस के अवसर पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें एक अनोखे और यादगार अंदाज में सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें मौसमी फलों और लड्डुओं से तौला गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समर्थक और शुभचिंतक उपस्थित रहे।
जन्मदिवस पर अनोखा आयोजन
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने उत्साहपूर्वक वित्त मंत्री को फलों और मिठाइयों से तौलकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। यह दृश्य पूरे आयोजन का आकर्षण बन गया और माहौल उल्लास से भर गया, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस सम्मान को अपने जीवन के सबसे यादगार क्षणों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि रायगढ़ क्षेत्रवासियों का यह स्नेह और विश्वास उनके लिए अत्यंत मूल्यवान है।

जनसेवा की प्रेरणा
उन्होंने कहा कि जनता का यह अपनापन उन्हें और अधिक ऊर्जा और समर्पण के साथ जनसेवा के कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी नागरिकों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मंत्री के दीर्घायु, स्वस्थ और सफल जीवन की कामना की। पूरा आयोजन उत्साह, खुशी और आपसी सौहार्द का प्रतीक बन गया।
यह भी पढ़ें : CG News: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जन्मदिवस पर गौशाला पहुंचकर की सेवा, गौ-संरक्षण को बताया सांस्कृतिक जिम्मेदारी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
